×

WTC Points Table: इंग्लैंड की टीम को हुआ फायदा, बदला प्वाइंट्स टेबल, जानिए टीम इंडिया की पोजिशन

बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हरा दिया, इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 29, 2024 10:20 PM IST

नई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम ने बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में छलांग लगाई है. इंग्लैंड की टीम अब छठे नंबर पर आ गई है.

वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में 3-0 से हार के बाद अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है.

टीम इंडिया पहले नंबर पर बरकरार

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के खत्म होने बाद भारतीय टीम 68.52 अंक प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है. वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है जिनके 62.50 अंक प्रतिशत है. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड और चौथे नंबर पर श्रीलंका की टीम है, दोनों ही टीमों के 50-50 अंक प्रतिशत हैं. प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पाकिस्तान की टीम है जिनके 36.66 अंक प्रतिशत हैं.

इंग्लैंड ने लगाई छलांग

इंग्लैंड की टीम इस सीरीज से पहले प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर थी, मगर तीन जीत के साथ अब वह छठे नंबर पर पहुंच गई है. इंग्लैंड टीम के कुल 31.55 अंक प्रतिशत हैं. साउथ अफ्रीका सातवें, बांग्लादेश आठवें और वेस्टइंडीज की टीम नौवें स्थान पर है. इंग्लैंड की टीम 21 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ अपने घर में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, इस सीरीज में जीत दर्ज कर इंग्लैंड के पास प्वॉइंट्स टेबल में और ऊपर आने का मौका होगा