WTC Points table: बांग्लादेश ने लगाई छलांग, टीम इंडिया को हुआ नुकसान, पाकिस्तान का बुरा हाल

बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार अपने घर में 2-0 से सीरीज पर कब्जा किया है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 20, 2026, 04:17 PM IST

Published On May 20, 2026, 04:17 PM IST

Last UpdatedMay 20, 2026, 04:17 PM IST

Bangladesh win

Bangladesh win

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया. बांग्लादेश की टीम इतिहास रचते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार अपने घर में यह कारनामा किया. बांग्लादेश ने इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 रैंकिंग में छलांग लगाई है. टीम इंडिया को बांग्लादेश की जीत के बाद एक पायदान का नुकसान हुआ है.

पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही बांग्लादेश डब्ल्यूटीसी (2025-27) की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गया. बांग्लादेश ने भारत को पीछे छोड़ दिया है. भारतीय टीम अब पांचवें से छठे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं पाकिस्तान की टीम आठवें नंबर पर खिसक गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत टेस्ट खेलेगा भारत

भारतीय टीम ने पिछले साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है. भारतीय टीम का अगला टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होना है, जो डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है. भारत जुलाई- अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. भारत श्रीलंका के खिलाफ अगर जीत हासिल करती है तो वह बांग्लादेश को पीछे छोड़ सकती है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 के प्वॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है. ऑस्ट्रेलिया आठ टेस्ट में सात जीत के साथ पहले नंबर पर हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम दूसरे और साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर पर है.

पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 78 रन से मिली हार

सिलहट में खेले गए टेस्ट की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए थे. पाकिस्तान पहली पारी में 232 रन पर सिमट गई. पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली. बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया, पाकिस्तान की टीम खेल के आखिरी दिन 358 रन पर सिमट गई और 78 रन से मैच हार गई. बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. लिटन ने पहली पारी में 126 और दूसरी पारी में 69 रन बनाए थे. अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज में रहीम ने 253 रन बनाए.

Editor's Pick