- क्रिकेट न्यूज़
- News
- WTC Points table standing after pakistan vs Newzealand Match
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, जानिए WTC फाइनल में पहुंचने का समीकरण
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, इसलिए इन दोनों टीमों के लिए प्वाइंट्स टेबल में बदलाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
Published On Dec 31, 2022, 09:29 AM IST
Last UpdatedDec 31, 2022, 09:29 AM IST
WTC Points table
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया. इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में भी थोड़ा बदलाव हुआ है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, इसलिए इन दोनों टीमों के लिए प्वाइंट्स टेबल में बदलाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
WTC फाइनल के लिए किस टीम का दावा कितना मजबूत ?
ऑस्ट्रेलिया: जीत प्रतिशत (78.57 फीसदी)
बाकी बचे मैच (साउथ अफ्रीका- एक, भारत- चार)
ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है. टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है और फाइनल में पहुंचने के लिए उसे एक जीत या ड्रॉ की जरुरत है. ऑस्ट्रेलिया उच्चतम 84.21 फीसदी जीत प्रतिशत तक पहुंच सकती है.
भारत: जीत प्रतिशत (58.92 फीसदी)
बाकी बचे मैच (ऑस्ट्रेलिया – चार)
भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया भी दावेदार है. भारत ने पांच सीरीज में आठ मैच जीते हैं और चार गंवाए हैं. उनके पास 58.93 प्रतिशत अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में टीम इंडिया तीन मैच जीतती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी. भारत उच्चतम 68.06 फीसदी जीत प्रतिशत तक पहुंच सकती है.
श्रीलंका: जीत प्रतिशत (53.33 फीसदी)
बाकी बचे मैच (न्यूजीलैंड- दो )
श्रीलंका के दो मैच बचे हैं और उसे न्यूजीलैंड का दौरा करना है. अगर श्रीलंका अपने दोनों मैच में जीत दर्ज करती है और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में भारत को हरा देती है तो वह भी फाइनल की रेस में शामिल हो जाएगी. श्रीलंका उच्चतम 61.11 फीसदी जीत प्रतिशत तक पहुंच सकती है.
साउथ अफ्रीका: जीत प्रतिशत (50 फीसदी)
बाकी बचे मैच (ऑस्ट्रेलिया- एक, वेस्टइंडीज- दो )
साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उसके लिए फाइनल की राह कठिन हो गई है. साउथ अफ्रीका की टीम अगर अपने तीन मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो वह फाइनल के लिए दावा ठोक देगी. साउथ अफ्रीका उच्चतम 60 फीसदी जीत प्रतिशत तक पहुंच सकती है.
(Photo Credit- ICC)