'मैं टीम को जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों में बांटकर नहीं देखता'
भारतीय महिला टीम के नए मुख्य कोच वेंकट रमन का कहना है कि वो पुराने किस्सों को दिमाग में रखकर फैसले नहीं लेंगे।
Published On Jan 06, 2019, 12:19 PM IST
Last UpdatedJan 06, 2019, 12:19 PM IST
WV Raman (Credit: BCCI)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए कोच वेंकट रमन का कहना है कि वो किसी टीम को सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच बांटकर नहीं देखते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में रमन ने कहा कि वो पुराने विवादों को नए रवैये से महिला क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे।
पूर्व क्रिकेटर ने बयान दिया, “ये एक चुनौतीपूर्ण मौका है। मुझे हर खिलाड़ी के बारे में बेहतर समझ हासिल करनी होगी और मूल्यांकन करना होगा कि क्या करना है। मैं एक नए दृष्टिकोण के साथ आया हूं। इसी तरह मैं इस पद को देखता हूं। मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो समय में पीछे जाकर देखूं कि क्या हो रहा था और उस पर कोई निर्णय लेना चाहिए, मैं नए सिरे से शुरुआत करना चाहूंगा।”
ये भी पढ़ें:कप्तानी से हटाने और T20 टीम से बाहर किए जाने की उम्मीद थी: मिताली राज
नए कोच ने आगे कहा, “मैं किसी टीम को सीनियर और जूनियर मैं नहीं बांटता। मैं अनुभव और गैर अनुभवी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता हूं। अनुभव खिलाड़ियों को दिशा दिखाने में बड़ी भूमिका अदा करता है। उन खिलाड़यों ने जो कुछ भी सीखा है उसे समय के साथ बांटना जरूरी है।”
गौरतलब है की सीओए सदस्य डायना एडुल्जी रमन की नियुक्ति से खुश नहीं है। उन्होंने सीओए प्रमुख विनोद राय को ईमेल लिखकर अपनी नाराजगी भी जताई। हालाकिं वेंकट रमन ने इस मुद्दे पर कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया है।
ये भी पढ़ें:सिडनी टेस्ट: चौथे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया 316 रन पीछे
उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता। जाहिर है, हर कोच पद के अलग दबाव होते हैं। ये खिलाड़ियों से अलग नहीं है। ये भूमिका का हिस्सा है। बाहर क्या हो रहा है उसकी चिंता करना मेरा काम नहीं है। मैं अपनी भूमिका पर ध्यान लगाना चाहता हैं।”