राजस्थान रॉयल्स का स्टार खिलाड़ी अस्पताल में हुआ भर्ती, वजह सामने आई
राजस्थान रॉयल्स का स्टार खिलाड़ी अस्पताल में हुआ भर्ती, वजह सामने आई
यशस्वी जायसवाल को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने वाले जायसवाल को राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाना पड़ा.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 17, 2025 12:54 PM IST
yashasvi-jaiswal-dhruv-jurel
पुणे: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान मंगलवार को राजस्थान के खिलाफ हुए मैच के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
यशस्वी जायसवाल को पेट में तेज ऐंठन होने के बाद आदित्य बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. जायसवाल को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी जायसवाल को पूरे मैच के दौरान पेट में ऐंठन हो रही थी और मैच के बाद उनकी हालत और खराब हो गई. अस्पताल में उनका अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन हुआ. इसके बाद डॉक्टरों को उनकी परेशानी का पता चला. फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. बीसीसीआई ने अभी तक उनकी हालत पर कोई ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं किया है, हालांकि आने वाले दिनों में और क्लैरिटी मिलने की उम्मीद है.
यशस्वी जायसवाल भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं और इसी वजह से सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में मुंबई की तरफ से खेल रहे हैं. हरियाणा के खिलाफ जायसवाल ने तूफानी शतक लगाते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलायी थी, बल्कि भारतीय टी20 टीम में बतौर ओपनर अपना दावा ठोका था.
हरियाणा के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने 50 गेंद पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली. इस दौरान 23 गेंद पर उन्होंने अर्धशतक और 48 गेंद पर शतक लगाया था.
भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल टीम में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर रहे हैं. गिल बतौर ओपनर टी20 में अपनी भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पाए हैं और लगातार असफल रहे हैं. गिल को बतौर ओपनर टीम में जगह जायसवाल और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों को ड्रॉप करके दी गई है. ऐसे में जायसवाल के शतक ने गिल के लिए मुश्किल बढ़ा दी है.
TRENDING NOW
जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए 23 टी20 मैचों की 22 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 723 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 164.32 है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.