- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Yashasvi Jaiswal and Jasprit Bumrah gives India dominant lead on Day 2 in ind vs eng 2nd test
IND VS ENG 2nd Test Day 2: यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक, बुमराह का 'सिक्सर', भारत को पहली पारी में मिली मजबूत बढ़त
Ind vs Eng 2nd Test Day 2: . भारत की पहली पारी के 396 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 253 रन पर ढेर हो गई. जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट चटकाए
Published On Feb 03, 2024, 05:20 PM IST
Last UpdatedFeb 03, 2024, 05:20 PM IST
(Photo credit-BCCI)
विशाखापत्तनम. यशस्वी जायसवाल के शानदार दोहरे शतक के साथ जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में मजबूत बढ़त हासिल की. भारत की पहली पारी के 396 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 253 रन पर ढेर हो गई. जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट चटकाए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 15 रन और रोहित शर्मा 13 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत की कुल बढ़त 171 रन की हो चुकी है.
भारत की पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड की टीम को ओपनर बेन डकेट और जैक क्राउली ने अर्धशतकीय साझेदारी कर शानदार शुरुआत दिलाई. कुलदीप ने डकेट को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. हालांकि जैक क्राउली आज अलग ही रंग में नजर आए और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक जड़ा. क्राउली ने ओली पोप के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की. क्राउली का विकेट अक्षर पटेल का नाम रहा, अक्षर पटेल की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया. क्राउली ने 76 रन बनाए, इसके बाद भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बारी थी. बुमराह इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. पहले जो रूट (05) और फिर ओली पोप (23) को यॉर्कर पर बोल्ड कर इंग्लैंड को लगातार दो झटके दिए. बेयरेस्टो (25) बुमराह का तीसरा शिकार बने.
टर्निंग ट्रैक क्यों…सौरव गांगुली ने भारतीय पिचों पर उठाए सवाल
जसप्रीत बुमराह सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
कुलदीप यादव ने बेन फोक्स (06) और रेहान अहमद (06) को चलता किया. हालांकि कप्तान बेन स्टोक्स ने एक छोर को संभाले रखा था. स्टोक्स ने टॉम हॉर्टली के साथ 47 रन जोड़े. जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स (47) को आउट कर एक बार फिर भारत की वापसी कराई. टॉम हॉर्टली (21) को आउट कर बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया. जेम्स एंडरसन (06) बुमराह का छठा शिकार बने. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले 55.5 ओवर में 253 रन पर ढेर हो गई. बुमराह सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट लेने भारतीय गेंदबाज बने.
VIDEO: इसे कहते हैं सटीक यॉर्कर..बुमराह की गेंद ने उखाड़ा स्टंप, बल्लेबाज हुआ धड़ाम
396 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, जायसवाल की डबल सेंचुरी
इससे पहले खेल के दूसरे दिन की शुरुआत में भारतीय टीम ने छह विकेट पर 336 रन से पारी की शुरुआत की, भारतीय बल्लेबाजी का भार यशस्वी जायसवाल ने अपने कंधों पर उठाया और टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया. उन्होंने 290 गेंद में 209 रन की पारी के दौरान 19 चौके और सात छक्के जड़े. भारतीय टीम पहले दिन के स्कोर में सिर्फ 60 रन जोड़कर 396 रन के स्कोर पर लंच से आधे धंटे पहले ढेर हो गई.अश्विन ने 20 रन, बुमराह ने 06 रन बनाए, वहीं मुकेश कुमार खाता भी नहीं खोल सके. कुलदीप यादव 08 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन, रेहान अहमद और शोएब बशीर ने तीन-तीन विकेट लिए.