×

सचिन के क्लब में एंट्री, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त... यशस्वी जायसवाल ने धमाल मचा दिया

यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी के मैदान पर अपना 28वां टेस्ट मैच खेला. इस मैच में उन्होंने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक लगाया

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 24, 2025 6:05 PM IST

Yashasvi Jaiswal Record: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में बड़ा कीर्तिमान बनाया है. जायसवाल ने गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन अर्धशतकीय पारी खेली, इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में एंट्री ली है. इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है.

यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी के मैदान पर अपना 28वां टेस्ट मैच खेला. इस मैच में उन्होंने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक लगाया. वह 58 रन की पारी खेलकर आउट हुए. यशस्वी जायसवाल जुलाई 2023 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. जायसवाल ने अबतक अपने टेस्ट करियर में 20 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है. जो रूट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जिन्होंने 46 पारी खेलकर कुल 17 बार 50 प्लस स्कोर टेस्ट में करने में सफल रहे हैं.

यशस्वी जायसवाल के डेब्यू के बाद से सबसे ज़्यादा टेस्ट 50+ स्कोर

20 – यशस्वी जायसवाल (52 पारी)

17 – जो रूट (46 पारी)

15 – हैरी ब्रूक (35 पारी)

13 – बेन डकेट (47 पारी)

सचिन के क्लब में मारी एंट्री

यशस्वी जायसवाल 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. टेस्ट में 23 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन तेंदुलकर ने 23 साल की उम्र तक 29 बार 50 प्लस स्कोर बनाया था.

टेस्ट में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर (23 साल की उम्र में)

29 – सचिन तेंदुलकर
25 – रामनरेश सरवन
23 – एलेस्टेयर कुक
22 – जावेद मियांदाद
20 – केन विलियमसन
20 – यशस्वी जायसवाल

जायसवाल ऐसा करने वाले पहले भारतीय, रोहित का रिकॉर्ड ध्वस्त

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बौतर ओपनर सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं और भारत के पहले ओपनर भी बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 17 बार 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था. जायसवाल के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 20 बार 50 प्लस स्कोर है.

WTC में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

21 – दिमुथ करुणारत्ने (64 पारी)
20* – यशस्वी जायसवाल (52 पारी)
19 – ज़ैक क्रॉली (89 पारी)
19 – उस्मान ख्वाजा (73 पारी)
18 – टॉम लैथम (70 पारी)
17 – क्रेग ब्रैथवेट (82 पारी)
17 – बेन डकेट (57 पारी)
17 – रोहित शर्मा (66 पारी)

वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था डेब्यू

यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 में डेब्यू किया था. उन्होंने अपना डेब्यू टेस्ट विंडसर पार्क के मैदान पर खेला था. इसके बाद से वह साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया. उन्होंने भारत के लगभग सभी वेन्यू पर टेस्ट मैच खेला है.

TRENDING NOW

जायसवाल गुवाहाटी में अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय

यशस्वी जायसवाल गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं. इस मैदान पर पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन हो रहा है.