add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने

यशस्वी जायसवाल ने तीसरे वनडे मैच में 111 गेंद में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी की.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 6, 2025 9:28 PM IST

Yashasvi Jaiswal Century: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक जड़ा. वनडे करियर का यह उनका पहला शतक है. जायसवाल ने इस शतक के साथ खास उपलब्धि हासिल की है. वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बने हैं.

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में वनडे टीम का हिस्सा बने यशस्वी जायसवाल ने विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे में शतक जड़ा. उन्होंने 111 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. जायसवाल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं. जायसवाल को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यशस्वी जायसवाल ने खेली 116 रन की पारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 116 रन की पारी खेली. जायसवाल ने 121 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए.

तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

सुरेश रैना

रोहित शर्मा

केएल राहुल

विराट कोहली

शुभमन गिल

यशस्वी जायसवाल

भारत ने नौ विकेट से जीता मुकाबला

साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन (47.5 ओवर) के स्कोर पर ढेर हो गई. कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका के लिए डी कॉक ने शतक जड़ा. भारत ने 271 रन के टारगेट को यशस्वी जायसवाल (116) के नाबाद शतक, रोहित शर्मा के 75 रन और विराट कोहली के नाबाद 65 रन (45 गेंद) की मदद से सिर्फ 39.5 ओवर में हासिल कर लिया.