IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल की टीम इंडिया में एंट्री, विराट कोहली की फिटनेस पर क्या बोले अजित अगरकर

विराट कोहली आधिकारिक रूप से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है. कोहली की फिटनेस के सवाल पर चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने क्या कहा.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 06, 2026, 03:42 PM IST

Published On Jun 06, 2026, 03:42 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2026, 03:42 PM IST

Virat Kohli and Ajit Agarkar

विराट कोहली की फिटनेस पर क्या बोले चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर

नई दिल्ली: विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए है. विराट को आईपीएल 2026 के फाइनल में चोट लगी थी. उनके स्थान पर यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में मौका मिला है. वनडे सीरीज का आगाज 13 जून को हो रहा है.

चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने शनिवार, 6 जून को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान करते हुए इसकी घोषणा की. अगरकर हालांकि इंग्लैंड में होने वाली वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली के फिट होने की उम्मीद है. यह सीरीज जुलाई में खेली जाएगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली की फिटनेस पर क्या बोले अजित अगरकर

अगरकर ने कहा, ‘इस वक्त विराट कोहली पर इतना ही कहा जा सकता है कि उन्हें आईपीएल के फाइनल में चोट लगी थी. इसे एक सप्ताह हो चुका है. हमें अभी उनके फिट होने के टाइमलाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं है.’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘लेकिन ऐसा लगता है कि वह इंग्लैंड में वनडे सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं. यह मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता, तो मुझे इसके लिए जिम्मेदार मत ठहराइए. मुझे फिजियो से कोई पक्का टाइमलाइन नहीं मिला है.’

कैसा रहा कोहली के लिए आईपीएल 2026

कोहली आईपीएल 2026 में जबर्दस्त फॉर्म में थे. उन्होंने 165.85 के स्ट्राइक-रेट से 675 रन बनाए. कोहली ने आईपीएल में कभी इससे तेज स्ट्राइक-रेट से आईपीएल में कभी बल्लेबाजी नहीं की थी. जायसवाल की बात करें तो वह वनडे इंटरनेशनल में भारत की नियमित टीम का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पिछले वनडे इंटरनेशनल मैच में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में सेंचुरी लगाई थी.

हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा की फिटनेस पर क्या है सीन

बीसीसीआई सचिव देवजीत सकैया ने यह भी बताया कि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा को फिटनेस क्लियरेंस मिलने का इंतजार है. उन्होंने कहा, ‘हार्दिक अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में हैं. वह रीहैबिलिटेशन कार्यक्रम से गुजर रहे हैं. वह जल्द ही फाइनल टेस्ट से गुजरेंगे. और इसके बाद क्लियरेंस की प्रक्रिया से होगी. रोहित भी अगले दो-तीन दिन में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में जाएंगे. हम उनकी फाइनल फिटनेस क्लियरेंस मिलने का इंतजार कर रहे हैं.’

शनिवार को तीन सीरीज के लिए टी20 इंटरनेशनल टीम की घोषणा हुई. इन तीनों में हार्दिक का नाम नहीं है. अगरकर का कहना है कि वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए हार्दिक के लिए 50 ओवर के फॉर्मेट पर ध्यान देना पहली प्राथमिकता है.

कब खेली जाएगी भारत और अफगानिस्तान की वनडे सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद अगला मैच 17 जून को लखनऊ और तीसरा व आखिरी मैच चेन्नई में 20 जून को होगा.

एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम:

श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती और रवि विश्नोई.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick