Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 31, 2025 12:35 PM IST

कुछ ही दिनों में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन होगा. और यशस्वी जायसवाल भी इसमें खुद को एक दावेदार के तौर पर देख रहे होंगे. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज के पास विजय हजारे ट्रॉफी में मौका होगा कि वह इस फॉर्मेट में भी अपनी जगह पक्की कर पाएं. जायसवाल हालांकि बुधवार को हुए मुकाबले में ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए. मुंबई के लिए खेलते हुए गोवा के खिलाफ हुए मैच में जायसवाल सिर्फ 46 रन बनाकर आउट हो गए. इसके लिए उन्होंने 64 गेंदों का सामना किया.
जायसवाल टेस्ट टीम में भारत के ओपनर हैं. लेकिन वाइट बॉल क्रिकेट में वह अभी तक अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं. टी20 इंटरनेशनल और वनडे में बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. उन्होंने 28 टेस्ट मैचों में 2511 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने सात सेंचुरी और 13 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. वहीं अभी तक उन्होंने सिर्फ चार ही वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें एक सेंचुरी की मदद से उन्होंने 171 रन बनाए हैं. वनडे में उनका स्ट्राइक रेट 86.80 का रहा है. जायसवाल ने 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 164.31 के स्ट्राइक-रेट से 723 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक बनाए हैं. हालांकि आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में खेले कुल 67 मैचों में उन्होंने 2166 रन बनाए हैं. इस टी20 लीग में उन्होंने दो शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं. आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 152.85 का रहा है.
जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शतक लगाया था. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाली तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में उनका चुना जाना तय नहीं है. हालांकि शुभमन गिल की वापसी होने पर जायसवाल के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
जायसवाल ने अपनी 46 रन की पारी में 64 गेंदो को सामना किया. जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड, में हुए मैच में चल रहे मैच में उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए. अब क्या जायसवाल को टीम इंडिया में मौका मिलेगा या नहीं यह बात देखना दिलचस्प होगा. न्यूजीलैंड के लिए वनडे सीरीज के भारतीय टीम का चयन 2 या 3 जनवरी को होगा.
जायसवाल ने मंगलवार को मुंबई टीम के नेट्स में बल्लेबाजी का जबर्दस्त अभ्यास किया थ. वह एक घंटे तक पसीना बहाते हुए नजर आए थे.
मुंबई की बात करें तो उसके लिए मुशीर खान ने 66 गेंद पर 60 रन की पारी खेली. सरफराज खान ने मुंबई के लिए 157 रन की पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 75 गेंदों का सामना किया. सरफराज ने नौ चौके और 14 छक्के लगाए. खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 42.1 ओवरों में 6 विकेट पर 344 रन बना लिए थे.
जायसवाल को गेस्ट्रोएंट्रेटिस (आंतों की बीमारी) की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. इसी के चलते वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए पहले तीन मुकाबलों से दूर रहे थे. इनमें से दो मैचों में रोहित शर्मा खेले थे. शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी. हालांकि उत्तराखंड के खिलाफ मैच में वह खाता नहीं खोल पाए थे. अब जायसवाल का इस टूर्नामेंट में खेलना मुंबई के लिए हौसला बढ़ाने वाला है. बीसीसीआई ने अनुबंध के सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलना अनिवार्य कर दिया है इस वजह से इस बार कई बड़े सितारे विजय हजारे, जो घरेलू वनडे टूर्नामेंट है, में खेलते हुए दिख रहे हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
