- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Yashasvi Jaiswal Shubman Gill and Dhruv Jurel Jumps in ICC latest test rankings
ICC Rankings: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने आईसीसी रैकिंग में लगाई लंबी छलांग
ICC latest test rankings: गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह टॉप पर बने हुए हैं, वहीं कुलदीप यादव को भी फायदा हुआ है.
Published On Feb 28, 2024, 03:34 PM IST
Last UpdatedFeb 28, 2024, 03:34 PM IST
(Photo credit-BCCI Twitter)
नई दिल्ली. रांची टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में छलांग लगाई है. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई हैं. ऑलराउंडर्स की सूची में जो रूट को फायदा हुआ हैं.
रांची टेस्ट में यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे भारत के यह बल्लेबाज अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के अनुभवी केन विलियमसन बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं, वहीं इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट ने रांची टेस्ट में शतक जड़ने के बाद तीसरे स्थान पर कब्जा किया है.
जायसवाल, गिल और जुरेल ने लगाई छलांग
भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को तीन पायदान का फायदा हुआ है और अब वह 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं. रांची टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में प्रमुख भूमिका निभाने वाले शुभमन गिल चार पायदान की छलांग के साथ 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं रांची टेस्ट के प्लेयर ऑफ द मैच रहे ध्रुव जुरेल ने 31 पायदान की छलांग लगाई है और वह 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली भी भारत के खिलाफ 42 और 60 के स्कोर के बाद टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में 10 स्थान ऊपर 17 वें स्थान पर पहुंचे हैं.
पुरुषों की टेस्ट ऑल-राउंडर रैंकिंग में जो रूट का फायदा हुआ है. रूट ने भारत के रोमांचक रन चेज़ के दौरान जयसवाल का महत्वपूर्ण विकेट लिया और परिणामस्वरूप टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में तीन स्थान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गए.
जसप्रीत बुमराह टॉप पर कायम
चौथे टेस्ट के लिए आराम दिए जाने के बावजूद भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, उनके टीम के साथी कुलदीप यादव इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में चार विकेट लेने के बाद 10 स्थान की छलांग लगाकर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं और उनके करियर की नई सर्वोच्च रैंकिंग है.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श अपने प्लेयर ऑफ द सीरीज़ के प्रदर्शन के कारण T20I बल्लेबाजों की सूची में दो पायदान ऊपर 15वें स्थान पर और T20Iऑलराउंडरों की सूची में 21 स्थान ऊपर उठकर 13वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि टीम के साथी ट्रैविस हेड (18 पायदान ऊपर 19वें स्थान पर) और टिम डेविड (छह स्थान ऊपर) से 22वें) नंबर पर पहुंचे हैं. वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने छह स्थान की छलांग लगाकर टी20 गेंदबाजों की सूची में सातवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में फिर से प्रवेश किया, जबकि कीवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन श्रृंखला में पांच विकेट लेने के बाद उसी श्रेणी में 20 स्थान ऊपर चढ़कर 29वें स्थान पर पहुंच गए.