140 साल बाद इस बड़े रिकॉर्ड को बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने यासिर शाह

यासिर शाह ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लिए

Edited By : Manoj Shukla |Oct 09, 2017, 09:37 AM IST

Published On Oct 09, 2017, 09:37 AM IST

Last UpdatedOct 09, 2017, 09:37 AM IST

यासिर शाह © AFP
यासिर शाह © AFP

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह ने एक ऐसे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया जो 140 साल से कोई भी स्पिन गेंदबाज अपने नाम नहीं कर सका था। दरअसल, शाह ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट झटके और इसके साथ ही वो 140 साल बाद लगातार 5 टेस्ट मैचों में 5 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिन गेंदबाज बन गए। इसके अलावा शाह इस रिकॉर्ड को बनाने वाले पाकिस्तान के पहले स्पिनर हैं। शाह से पहले इंग्लैंड के सिडनी बार्नेस ने साल 1912-1914 में (7 बार), ऑस्ट्रेलिया के चार्ली टर्नर ने 1887-88 में (6 बार), इंग्लैंड के एलेक बेडसेर ने 1952-53 में (6 बार) इस कारनामे को अंजाम दिया था। हालांकि ये सभी तेज गेंदबाज थे।

शाह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 अप्रैल, 2017 से 5 विकेट लेने का सिलसिला शुरू किया था। शाह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका टेस्ट में 6, बारबाडोस में खेले गए दूसरे टेस्ट में 7, डॉमिनिका में खेले गए तीसरे टेस्ट में 5, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 5 और दूसरे टेस्ट में 6 विकेट झटके और इसके साथ उन्होंने लगातार 5 मैचों में 5 या इससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा शाह ने अपने टेस्ट करियर में कुल 13वीं बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। ये भी पढ़ें: घर लौटते ही स्टीवन स्मिथ ने भारत दौरे पर दिया बड़ा बयान

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं दूसरे टेस्ट की बात करें तो श्रीलंका की पहली पारी 482 रनों पर सिमट गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पहली पारी 262 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान पर भारी बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम बिखरती चली गई। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में बेहतरीन गेंगबाजी की और श्रीलंका के 5 विकेट सिर्फ 34 रनों पर ही गिरा दिए। दूसरी पारी में पाकिस्तान की तरफ से वहाब रियाज ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने पाकिस्तान पर 254 रनों की बढ़त बना ली है।

Editor's Pick