• Home
  • News
  • Yasir Shah can play match-winning role in England Test Series: Says Iqbal Qasim

'इंग्लैंड में मैच विनर की भूमिका निभा सकते हैं यासिर शाह'

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहां उसे अगस्त में मेजबान टीम के साथ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इकबाल कासिम का मानना है कि लेग स्पिनर यासिर शाह मैच विजेता की भूमिका निभा...

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 22, 2020, 09:26 PM IST

Published On Jul 22, 2020, 09:26 PM IST

Last UpdatedJul 22, 2020, 09:26 PM IST

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहां उसे अगस्त में मेजबान टीम के साथ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इकबाल कासिम का मानना है कि लेग स्पिनर यासिर शाह मैच विजेता की भूमिका निभा सकते हैं।

रिकॉर्डो से भरी है ट्रेंट बोल्ट की झोली, 2015 WC में बरपाया था कहर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कासिम ने पाकिस्तान क्रिकेट से कहा, ‘यासिर शाह आगामी टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी और मैच विजेता की भूमिका निभा सकते हैं। दाएं हाथ के लेग स्पिनर आमतौर पर इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘अब्दुल कादिर इंग्लैंड में बहुत सफल हुए थे। मुश्ताक अहमद और दानिश कनेरिया ने भी वहां शानदार प्रदर्शन किया था। इसलिए यासिर शाह में भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशानी में डालने की क्षमता है। अब यह सब उनके फॉर्म और तैयारियों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा है कि अभ्यास के लिए उन्हें काफी समय मिल गया है, जिससे उन्हें फायदा होगा।’

यासिर ने इससे पहले कहा था कि वह अपनी गुगली पर काफी काम कर रहे हैं। पाकिस्तान को अगस्त-सितंबर में मेजबान इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है।

Editor's Pick