पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में आक्रामक क्रिकेट खेलने की जरूरत : यासिर शाह

पाकिस्तान की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में खेलेगी

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 15, 2019, 09:11 PM IST

Published On Sep 15, 2019, 09:11 PM IST

Last UpdatedSep 15, 2019, 09:11 PM IST

Yasir-Shah

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में करेगी। पाक के लेग स्पिनर यासिर शाह का कहना है कि उनकी टीम यदि विदेश में अलग माइंडसेट के साथ उतरती है तो उसके पास सफल होने के अधिक मौके होंगे।

पढ़ें: विराट बोले- T20I WC से पहले हमारे पास 30 मैच, किसी एक युवा को नहीं देंगे…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वर्तमान में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में यासिर सातवें नंबर पर काबिज हैं। पाकिस्तान की कोशिश अपने पहले ही टेस्ट मैच में अंक बटोरने की होगी। पाक और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दो टेस्ट मैचों की सीरीज नवंबर में खेलेंगी।

डॉन ने यासिर के हवाले से लिखा, ‘ हम अलग माइंडसेट के साथ उतरेंगे और ऑस्ट्रेलिया में आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे। क्योंकि यदि आप वहां रक्षात्मक होकर खेलेंगे तो आप मुश्किल में फंस सकते हो।’

पढ़ें: बारिश के चलते धर्मशाला टी20 मुकाबला बिना एक भी गेंद खेले हुआ रद्द

33 साल के शाह को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए अधिक फायेदेमंद साबित होंगी।

बकौल यासिर, ‘ हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके घर में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। ऑस्ट्रेलिया की पिचों में स्पिनरों के लिए ज्यादा कुछ नहीं होता है। इसलिए युवा खासकर तेज गेंदबाज जो इस समय घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं उनके पास खुद को इस दौरे के लिए टीम में शामिल होने का अच्छा मौका होगा।’

पाकिस्तान ने हाल में पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक को नेशनल टीम का कोच और चयनकर्ता प्रमुख नियुक्त क्या है। पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शाह का मानना है कि यदि स्पिन गेंदबाजों को भी कोई कोच मिल जाए तो ये उनके लिए ज्यादा फायेदेमंद हो सकता है।

Editor's Pick