IND W VS ENG W: लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने रचा इतिहास, भारत ने इंग्लैंड को दिया 457 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में यास्तिका भाटिया ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वो लॉर्ड्स टेस्ट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं. जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 457 रन का लक्ष्य रख दिया है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 12, 2026, 08:58 PM IST

Published On Jul 12, 2026, 08:58 PM IST

Last UpdatedJul 12, 2026, 08:58 PM IST

भारत की विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. वो इस ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं. यास्तिका की शानदार पारी की बदौलत भारत ने दूसरी पारी सात विकेट पर 341 रन पर घोषित कर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा. जोकि इंग्लैंड के लिए भी बिल्कुल भी आसान नहीं होना वाला है.

लॉर्ड्स में यास्तिका ने रचा इतिहास

यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. वो टेस्ट की तीसरी या चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज भी बन गई हैं. वह इस मामले में पहली शतकवीर भी हैं. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर संध्या अग्रवाल हैं. जिन्होंने साल 1985 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लखनऊ के मैदान पर 98 रनों की पारी खेली थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले संध्या साल 1984 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 83 रन बना चुकी थीं. वहीं यास्तिका ऐसी दूसरी बाएं हाथ की भारतीय बल्लेबाज हैं. जिन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाया है. इस लिस्ट में उनके अलावा, सौरव गांगुली का नाम है. जिन्होंने साल 1996 में अपने डेब्यू मैच में 131 रन की पारी खेली थी.

इंग्लैंड को दिया 457 रन का लक्ष्य

भारत के पास पहली पारी के आधार पर 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त थी. मेहमान टीम ने 341/7 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित करते हुए 456 रन की बढ़त हासिल कर ली. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने 88 रन जोड़े. शेफाली 33 रन बनाकर आउट हुईं. जिसके बाद मंधाना ने यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

मंधाना ने 10 बाउंड्री के साथ 70 रन बनाए. जबकि यास्तिका 14 चौकों के साथ 113 रन बनाकर आउट हुईं. इनके अलावा ऋचा घोष ने 52 गेंदों में 8 चौकों के साथ नाबाद 50 रन बनाए. उनका अर्धशतक पूरा होते ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी घोषित कर दी. इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 118 रन देकर 5 विकेट निकाले. जबकि लॉरेन बेल ने 2 विकेट हासिल किए.

Editor's Pick