भारतीय महिला टीम का वनडे सीरीज पर कब्जा, ऑस्ट्रेलिया पर दो विकेट से रोमांचक जीत

ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 265 रन बनाए, भारतीय टीम ने एक गेंद शेष रहते मुकाबले को अपने नाम किए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 16, 2025, 08:04 AM IST

Published On Aug 16, 2025, 08:04 AM IST

Last UpdatedAug 16, 2025, 08:04 AM IST

Indian women team

Indian women team

INDA W VS AUSA W: यास्तिका भाटिया, राधा यादव और तनुजा कंवर के अर्धशतकों की मदद से भारत ए महिला टीम ने ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को दो विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ए की टीम ने एक गेंद बाकी रहते मैच में जीत दर्ज की. इससे पहले टी-20 सीरीज में भारत ए को 3-0 से पराजय का सामना करना पड़ा था.

ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 265 रन बनाए, कप्तान एलिसा हीली ने 87 गेंद में 91 रन की पारी खेली, इसके जवाब में भारत ने सात विकेट 193 रन पर ही गंवा दिये थे, यास्तिका ने 71 गेंद में 66 और राधा ने 78 गेंद में 60 रन बनाए. स्पिन हरफनमौला तनुजा ने 57 गेंद में 50 रन की पारी खेलकर भारत को जीत तक पहुंचाया , उन्होंने आठवें विकेट के लिये प्रेमा रावत (नाबाद 32) के साथ 68 रन की साझेदारी की. तनुजा के आउट होने के बाद प्रेमा और टिटास साधू ने चुनौती का डटकर सामना किया, भारत ए को आखिरी ओवर में पांच रन चाहिये थे जो इन दोनों बल्लेबाजों ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यास्तिका, राधा और तनुजा की पारी से भारत को मिली जीत

भारत ए ने बुधवार को पहला वनडे तीन विकेट से जीता था. दूसरे वनडे मैच में शेफाली वर्मा (4) और धारा गुज्जर (0) के जल्दी आउट होने के बाद यास्तिका ने भारत की पारी को संभाला, उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाये और संयम तथा सूझबूझ के साथ खेलकर भारत को संकट से निकाला, वह 29वें ओवर में आउट हुई जब भारत का स्कोर पांच विकेट पर 151 रन था. यास्तिका और राधा ने पांचवें विकेट के लिये 68 रन जोड़ेस, राधा 39वें ओवर में आउट हुई तब स्कोर सात विकेट पर 193 रन था.

इससे पहले आस्ट्रेलिया ए के लिये हीली ने 91 रन की पारी में आठ चौके और तीन छक्के जड़े. उन्होंने रचेल ट्रेनामैन (24) के साथ दूसरे विकेट के लिये 58 रन की साझेदारी की, हालांकि उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका.

Editor's Pick