'मुझे क्या बना दिया है, अल्लाह माफ करे', मोहम्मद आमिर ऐसा कहते-कहते हंसने लग पड़े, आखिर क्या है मामला
'मुझे क्या बना दिया है, अल्लाह माफ करे', मोहम्मद आमिर ऐसा कहते-कहते हंसने लग पड़े, आखिर क्या है मामला
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने की भविष्यवाणी की थी.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 23, 2026 4:00 PM IST
mohammad-amir
भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के अपने पहले मैच में टीम को 76 रन से हार मिली. रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हुए मैच में 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम सिर्फ 111 रन पर ऑल आउट हो गई. साउथ अफ्रीका ने समझदारी भरी गेंदबाजी की. उसके पेसर्स ने गति-परिवर्तन का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया. और टीम इंडिया के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं था. आईसीसी इवेंट में भारत की यह 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल के बाद यह पहली हार है. और इस हार के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर चर्चा में हैं.
मोहम्मद आमिर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा था कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में नहीं पहुंचेंगी. यहां तक कि उन्होंने भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को ‘स्लॉगर’ भी कहा है. और अभिषेक के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप बहुत अच्छा नहीं रह है. वह तीन पारियों में खाता नहीं खोल पाए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने महज 15 रन बनाए.
Add Cricket Country as a Preferred Source
भारत की हार पर चर्चा करते हुए पाकिस्तानी टीवी चैनल पर आमिर को ‘नजूमी (ज्योतिषी)’ भी कहा गया. क्योंकि भारतीय टीम के बारे में उनकी सभी भविष्यवाणियां सही साबित हुईं. शो के होस्ट ने जब ऐसा कहा तो आमिर अपनी हंसी रोक नहीं पाए.
शो के होस्ट ताबिश हाशमी ने कहा, ‘जो चीजें हमारी पाकिस्तानी टीम नहीं कर पा रही है वह हमारे पैनलिस्ट ने यहां लाहौर में स्टूडियो में बैठे-बैठे कर दिया. मोहम्मद आमिर ने पहले अभिषेक शर्मा को स्लॉगर कहा, और इसके बाद से अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में अपने फॉर्म से संघर्ष कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा और ऐसा लगता है कि आमिर ने जो कहा उसे भारतीय टीम सुन रही है. तो स्वागत करते हैं, ज्योतिषी, क्रिकेटर और बाएं हाथ के पेसर मोहम्मद आमिर का.’
इस पर आमिर ने हंसते हुए कहा, ‘क्या बना दिया मुझे? अल्लाह माफ करे.’
इस हार के बाद भारत का नेट रनरेट -3.80 हो गया है. इसके बाद भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतने होंगे. तभी वह अंतिम चार में जगह बना पाएगा. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का मैच 26 फरवरी को है और 1 मार्च को टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.