add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: ये क्या है ? कार में लगी डेंट तो 'हिटमैन' का फूटा गुस्सा, भाई को लगाई डांट

हाल में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम के स्टैंड में अपना नाम होने पर कहा , जो आज हो रहा है, वह मैने कभी सोचा भी नहीं था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - May 17, 2025 8:56 AM IST

Rohit Sharma loses cool: मुंबई क्रिकेट संघ ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम पर रोहित शर्मा, भारत के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार के नाम के स्टैंड का उद्घाटन किया. इस खास मौके पर रोहित शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे. इस कार्यक्रम के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं.

रोहित शर्मा का यह गुस्सा कार में लगी डेंट की वजह से भाई विशाल पर फूट पड़ा. कार में डेंट लगने के बाद रोहित ने विशाल से पूछा, यह क्या है, जिसके बाद विशाल से कहा कि रिवर्स लेते समय लग गया. रोहित ने कहा- किससे तेरे से. दिमाग कहां रहता है तेरा ? रोहित शर्मा का एंग्री ब्रदर का यह अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अब जब यहां खेलूंगा तो वह खास होगा: रोहित शर्मा

पिछले साल भारत को विश्व कप दिलाने के बाद टी20 क्रिकेट से विदा ले चुके रोहित ने कहा, मैं अभी भी खेल रहा हूं और दो प्रारूप से विदा ली है. जब 21 तारीख को (मुंबई इंडियंस के लिये आईपीएल) यहां खेलूंगा और मेरे नाम का स्टैंड होगा तो खास होगा, भारत के लिये यहां खेलना काफी खास होगा.

सात मई को टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने वाले रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम के स्टैंड में अपना नाम होने पर कहा , जो आज हो रहा है, वह मैने कभी सोचा भी नहीं था, आप कई उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करते हैं लेकिन यह कुछ खास है क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम अलग है और यहां कई यादें बनी.

उन्होंने अपने पूरे कैरियर में उनके लिये कई बलिदान देने वाले परिजनों को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा परिवार, माता पिता, भाई और पत्नी यहां है, उन्होंने मेरे लिये जो भी कुर्बानियां दी है, मैं कृतज्ञ और आभारी हूं. रोहित ने कहा, मेरी खास टीम मुंबई इंडियंस भी यहां है जो मेरा भाषण खत्म होने के बाद अभ्यास शुरू करने की तैयारी में है.