टीम इंडिया ने जीता दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को हराया
टीम इंडिया ने जीता दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को हराया
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 197 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड को 118 रन पर आउट कर दिया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 21, 2025 10:13 PM IST
(Image credit- X)
India Wins PD Champions Trophy: योगेन्द्र भदोरिया के आक्रामक अर्धशतक और राधिका प्रसाद के चार विकेट की मदद से भारत ने मंगलवार को यहां इंग्लैंड को 79 रन से हराकर शारीरिक दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी जीती. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 197 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड को 118 रन पर आउट कर दिया.
भदोरिया ने खिताबी मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की, उन्होंने केवल 40 गेंदों पर 182.50 के स्ट्राइक रेट से 73 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
राधिका प्रसाद ने लिए चार विकेट
इसके बाद गेंदबाजी में प्रसाद ने मोर्चा संभाला और 3.2 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए, कप्तान विक्रांत केनी ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो और रवींद्र सैंटे ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया.
🚨 TEAM INDIA WINS THE CHAMPIONSHIP 🤩
India defeated England in the Finals to win the Physical Championship Trophy 2025 🏆
केनी ने मैच के बाद कहा, दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी में इस अविश्वसनीय टीम की अगुवाई करना और उसे जीत दिलाना मेरे करियर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। प्लेऑफ से लेकर फाइनल तक इस टीम ने अपनी प्रतिभा और जज्बे का शानदार नमूना पेश किया.
उन्होंने कहा, प्रत्येक खिलाड़ी ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, यह ट्रॉफी सिर्फ हमारी नहीं है, बल्कि हर उस दिव्यांग व्यक्ति की है जिसने कभी भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखा है.
मुख्य कोच रोहित जालानी ने इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों के परिस्थितियों से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाने को दिया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान गजब का जज्बा दिखाया और प्रत्येक चुनौती का डटकर सामना किया। हमारी यह जीत चैंपियन बनने के कारण ही नहीं बल्कि हमारी टीम के जीत के जज्बे और प्रतिबद्धता के कारण भी विशेष है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.