add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

योगराज सिंह ने कहा ड्रग एडिक्ट नहीं है युवराज सिंह

आकांक्षा के आरोपों को फालतू बताते हुए युवराज सिंह के पिता ने कहा शेर है मेरे बेटे घास नहीं खाते हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 3, 2016 5:52 PM IST

योगराज सिंह ने युवराज पर ड्रग्स लेने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है File photo
योगराज सिंह ने युवराज पर ड्रग्स लेने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है File photo

पिछले महीने शुरू हुए मशहूर टीवी शो ‘बिग बॉस-10’ ने विवादों को सामने लाना शुरू कर दिया है और इस बार इसके विवाद की चपेट में भारतीय टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह भी आ गए हैं। हाल ही में शो की प्रतिभागी आकांक्षा शर्मा जिनकी शादी युवराज के छोट भाई जोरावर से हुई थी, ने खुलासा किया था युवराज ने उनसे बताया था कि वह भी ड्रग्स लेते हैं। आकांक्षा के इस बयान से काफी विवाद उठा था। आकाक्षा के बयान पर युवराज के पिता योगराज सिंह ने कहा कि वह क्या बकवास कर रही हैं? यह सब बकवास है। मैं चार बच्चों का पिता हूं और उनमें से कोई भी ड्रग्स का आदी नहीं है।

योगराज जो अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं ने आगे कहा कि युवराज के अलावा बाकि तीन बच्चे भी शेर की तरह हैं और वह घास(ड्रग्स) नहीं खाते हैं। वो औरत जो युवराज पर आरोप लगा रही है उसे कोई आरोप लगाने से पहले अपने घर में झांकना चाहिए। ये आरोप मेरे बेटे(युवराज) की वापसी को नहीं प्रभावित नहीं करेंगे। युवराज और जोरावर योगराज की पहली पत्नी शबनम के बेटे हैं और अपनी मां के साथ रहते हैं। योगराज ने मीना के साथ दूसरी शादी की जिससे उनके दो बच्चे हैं। आकांक्षा ने जोरावर पर आरोप लगाया था कि जोरावर कुछ नहीं करता और पूरा परिवार युवराज के पैसों पर गुजर बसर करता है। [Also Read: ‘रॉंग’ के नए वीडियो में छाए विराट कोहली]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंह परिवार आकांक्षा के खिलाफ झूठे बयान देने के लिए मानहानि का दावा कर रही हैं। परिवार के वकील बीर सिंह सोबती ने बयान दिया कि शादी के तुरंत बाद उनको(सिंह परिवार) आकांक्षा को मादक पदार्थों की लत का पता चला। जब पूछा गया तो उसने इंकार कर दिया, लेकिन उसकी मां मोनिका ने यह बात स्वीकार की। [Also Read: पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज]

TRENDING NOW

आकांक्षा ने सितंबर 2014 में पति का घर छोड़ दिया था। आकांक्षा के इस बयान पर शबनम ने मिडडे को बताया कि मैं बहुत गुस्सा हूं और आकांक्षा की यह बात सुनकर गहरा झटका लगा हैं। लंबे समय तक हमने एक परिवार के रूप में उसके आरोपों को अनदेखा किया। परिवार की सदस्य होने और अपरिपक्व होने के कारण उसको मौका दिया। मगर यह लाभ हमेशा के लिए नहीं हो सकता। आकांक्षा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल युवराज सिंह का परिवार युवराज और हेजल की शादी को लेकर व्यस्त है। युवराज भी इस रणजी सेशन में कमाल की फॉर्म में हैं और जल्दी ही टीम में वापसी करना चाहते हैं। वह इसके लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।