- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Yohan blakes fan boy moment with sachin tendulkar
RCB के लिए IPL खेलने की ख्वाहिश रखने वाले योहान ब्लेक ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की
बुधवार को जमैकन धवन योहान ब्लेक भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से उनके घर पर मिले।
Published On Dec 05, 2019, 09:12 AM IST
Last UpdatedDec 05, 2019, 09:12 AM IST
हाल ही में भारत की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हिस्सा लेने की ख्वाहिश जताने वाले जमैका के धावक योहान ब्लैक (Yohan Blake) बुधवार को दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से मिले।
ओलंपिक में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतने वाले ब्लेक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के प्रचार के सिलसिले में मुंबई आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर तेंदुलकर से उनके घर पर मुलाकात की। ट्विटर पर तेंदुलकर के साथ अपनी तस्वीर डालकर ब्लेक ने लिखा, “महान सचिन तेंदुलकर से उनके घर पर यादगार मुलाकात।”
Just had a wonderful chat with the great man at his home in Mumbai.@rsworldseries @sachin_rt pic.twitter.com/ZYf0uVipsV
— Yohan Blake (@YohanBlake) December 4, 2019
ब्लेक ने कुछ दिन पहले मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में आईपीएल टूर्नामेंट खेलने की बात कही थी। इस जमैकन धावक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपनी पसंदीदा टीम बताया और कहा कि वो इनमें से किसी एक टीम के लिए खेलना चाहेंगे।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉब विलिस का 70 साल की उम्र में निधन
ब्लेक ने कहा था कि, “मेरे पास ट्रैक में दो और साल बचे हैं और फिर मेरे सामने क्रिकेट है लेकिन मैं वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेलना चाहता। मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं भारत में कोई फ्रेंचाइजी खरीदना भी चाहूंगा। और सबसे अहम बात है कि मैं कोलकाता नाइट राइडर्स या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलना चाहूंगा। मेरे जमैकन साथी क्रिस गेल भी काफी समय तक वहां थे।”