add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

यार्कशर के चेयरमैन रोजर हटन ने रफीक नस्लवाद मामले पर इस्तीफा दिया; कहा- माफी मांगने को तैयार नहीं है क्लब के सदस्य

गुरूवार को यार्कशर को नस्लवाद मामले का निपटारा करने में असफल होने पर सजा के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से निलंबित कर दिया गया।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 5, 2021 3:28 PM IST

यार्कशायर (Yorkshire) के चेयरमैन रोजर हटन ने पूर्व खिलाड़ी अजीम रफीक (Roger Hutton) के इंग्लिश काउंटी क्लब के खिलाफ नस्लवाद के आरोपों के विवाद पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

हटन ने अपने फैसले के लिए क्लब के इस मामले में माफी मांगने से इनकार करने और इन दावों को स्वीकार करने की अनिच्छा का हवाला दिया। हटन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘आज मैं तुरंत प्रभाव से यार्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की घोषणा करता हूं।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हटन 2020 में यार्कशर बोर्ड से जुड़े थे। उन्होंने कहा, ‘‘क्लब का सीनियर प्रबंधन और बोर्ड के कार्यकारी सदस्यों ने माफी मांगने और नस्लवाद की बात स्वीकारने की लगातार अनिच्छा दिखायी है। क्लब में बिताये गये मेरे समय में मैंने अनुभव किया कि इसमें ऐसी संस्कृति है जो बदलाव या चुनौती स्वीकार करने से इनकार करती है।’’

हटन के क्लब से जुड़ने से दो साल पहले रफीक ने हेडिंग्ले में अपना दूसरा करार खत्म किया था। उन्होंने कहा कि वो कभी भी इस खिलाड़ी से नहीं मिले।

गुरूवार को यार्कशर को नस्लवाद मामले का निपटारा करने में असफल होने पर सजा के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से निलंबित कर दिया गया।