- क्रिकेट न्यूज़
- News
- You are not a true Muslim that’s why you lost the final: Zulqarnain haider on Mohammad Rizwan
'आप सच्चे मुसलमान नहीं इसलिए फाइनल हारे', मोहम्मद रिजवान पर भड़का ये क्रिकेटर
इंग्लैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में मोहम्मद रिजवान सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, बाबर आजम ने 32 रनों की धीमी पारी खेली।
Published On Nov 16, 2022, 05:48 PM IST
Last UpdatedNov 16, 2022, 05:48 PM IST
AFP
इंग्लैंड 13 नवंबर को फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर T20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीतने में कामयाब रही। इंग्लैंड ने 5 विकेट से पाकिस्तान टीम को हराया जिससे करोड़ों पाक क्रिकेट फैंस के खिताब जीतने का सपना धरा रह गया। दरअसल, पाकिस्तानी फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि उनकी टीम 1992 के फाइनल के इतिहास को दोहराएगी लेकिन इंग्लैंड ने फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए 30 साल पुराना बदला चुकता कर लिया।
पाकिस्तान के खिताब से चूकने के बाद पूर्व क्रिकेटर अपनी टीम की आलोचना कर रहे हैं जिसमें पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जुल्करनैन हैदर भी शामिल हैं। जुल्करनैन ने पाकिस्तान की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की जमकर आलोचना की है।
जुल्करनैन हैदर ने रिजवान के मैदान पर नमाज पढ़ने पर एतराज जताया है और कहा है कि मैदान पर ऐसा दिखावा करना सही नहीं है। जुल्करनैन ने एक टीवी चैनल पर कहा, “अगर आपने नमाजें पढ़ीं थीं तो क्यों नहीं जिताया। कोई जीरो पर आउट हुआ, एक 14 पर आउट हुआ तो एक 15 पर। कोई किधर गया तो कोई किधर गया। भाई नमाज आपको अपने लिए पढ़नी हैं। इबादत के लिए पढ़नी हैं, न किसी मजहब के लिए पढ़नी है और न ही दिखावे के लिए पढ़नी हैं। तो आपकी नमाजें किधर गईं। पाकिस्तान फाइनल क्यों नहीं जीता।”
बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में मोहम्मद रिजवान सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, बाबर आजम ने 32 रनों की धीमी पारी खेली।
उन्होंने आगे कहा, ” इंग्लैंड के 2 खिलाड़ी आपसे अच्छे मुसलमान हैं। वो आपकी तरह दिखावा नहीं करते हैं। इंग्लैंड के मुसलमान आदिल रशीद और मोईन अली आपकी तरह मैदानों में नमाज नहीं पढ़ते हैं। भाई नमाजें आपको अपने लिए पढ़नी हैं। क्यों आप जिम्बाब्वे से हारे। आपको अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि आप फाइनल तक पहुंच गए।”
What a disgusting person he is. Shame on you Zulqarnain Haider 😡 pic.twitter.com/4btHafLjB0
— Thakur (@hassam_sajjad) November 14, 2022