• Home
  • News
  • You Can Not Blame Hardik Pandya Alone For Mumbai Indians Performance This Year Says Ravichandran Ashwin

IPL 2026: रविचंद्रन अश्विन ने दी हार्दिक को क्लीन चिट, कहा सिर्फ वही तो जिम्मेदार नहीं

हार्दिक पंड्या को कई लोगों ने मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार ठहराया. हालांकि टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ऐसा नहीं करते. अश्विन का मानना है कि सिर्फ हार्दिक को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं.

Edited By : Bharat Malhotra |May 15, 2026, 05:53 PM IST

Published On May 15, 2026, 05:53 PM IST

Last UpdatedMay 15, 2026, 05:53 PM IST

Hardik Pandya Ravichandran Ashwin

Hardik Pandya

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट चुका है. इसके लिए कई लोग टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या को भी जिम्मेदार मान रहे हैं. पंड्या की कप्तानी और टीम में कथित मतभेदों की खबरें भी सुर्खियों में रहीं. हालांकि, भारत के पूर्व गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की राय इससे अलग है. अश्विन का मानना है कि मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के लिए सिर्फ हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए.

मुंबई ने इस सीजन अब तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को महज 4 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. अश्विन ने ‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ के साथ बात करते हुए कहा, ‘मैं इस साल उनकी कप्तानी की बिल्कुल भी समीक्षा नहीं करूंगा. सच कहूं तो, जब आपका सीजन ऐसा जाता है, तो कप्तान पर इल्जाम लगाना काफी गलत है. कोई नहीं आगे आया. टीम खेलने में नाकाम रही और हार्दिक खुद पर इल्जाम ले लें, आप उनसे कुछ ज्यादा ही करने के लिए कह रहे हैं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अश्विन ने आगे कहा, ‘वह गुजरात टाइटन्स में थे. दो शानदार सीजन खेले (एक में खिताब जीता और एक में रनर-अप). साफ है कि एक लीडर के तौर पर उन्होंने वहां कुछ सही किया. इसके बाद जब वह मुंबई इंडियंस में लौटे, तो उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा. रोहित शर्मा जैसे मौजूदा भारतीय कप्तान, व्हाइट-बॉल कप्तान की जगह लेना आसान नहीं है. आईपीएल में पांच खिताब. रोहित ने एक टी20 वर्ल्ड कप जीता है और हार्दिक आकर उनकी जगह ले लेते हैं. देश में आपके बहुत सारे फैन हैं. आजकल सोशल मीडिया पर टिके रहने के लिए आपको मोटी चमड़ी रखनी पड़ती है.’

अश्विन ने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम की नाकामियों के लिए सिर्फ कप्तानी ही जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी कप्तानी को ज्यादा जज नहीं करूंगा क्योंकि गेंदबाजी ने भी हर तरफ रन लुटाए हैं. हर बार जब कोई ओवर छह या सात रन के लिए फेंका जाता है, तो 15 रन का ओवर आता है. एक कप्तान के तौर पर आप क्या करते हैं? और हां, उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जिन पर बहस हो सकती है. कप्तानी इस बात का नतीजा है कि आपकी टीम आपको कैसा दिखाती है. इसी वजह से मेरा मानना ​​है कि जब आपका सीज़न अच्छा हो, तो कप्तान को ज्यादा क्रेडिट न दें. जब आपका सीजन खराब हो, तो उसका ठीकरा कप्तान पर न फोड़ें. कोच के साथ भी ऐसा ही है; कोच खिलाड़ियों को बाहर भेजता है. इसी कारण आप उन्हें ज्यादा दोष नहीं दे सकते.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick