add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'आप महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी की ऐसे अवहेलना नहीं कर सकते'

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने धोनी का समर्थन करते हुए उनको खेल जारी रखने कहा है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - July 24, 2019 2:26 PM IST

पू्र्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर पिछले दिनों काफी बातें हुई। दो बार विश्व कप का खिताब भारत को जिताने वाले पूर्व कप्तान के इस विश्व कप के बाद संन्यास की खबरें आई थी। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने धोनी का समर्थन करते हुए उनको खेल जारी रखने कहा है।

टीवी9 से बात करते हुए मुनाफ ने कहा, ”उनकी अपनी कुछ प्लानिंग होगी। उन्होंने जरूर बीसीसीआई से इस बारे में बताया होगा लेकिन सारी बातें सामने नहीं लाई जा सकती है। किसी को धोनी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उनको क्या करना है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ‘चयनकर्ताओं को धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी को विश्वास में लेना चाहिए’

धोनी की उपलब्धि पर मुनाफ ने कहा, ”उन्होंने देश के लिए काफी कुछ किया है। जो वेस्टइंडीज ने साल 1975 के बाद हासिल किया वहीं धोनी ने कुछ सालों (2007 से 2015) में हासिल किया। उन्होंने सभी ट्रॉफियां जीती है। आप उनको इस तरह से दरकिनार नहीं कर सकते हैं।”

आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को मिला शर्मनाक हार के बाद सभी इस बात का अंदाजा लगा रहे थे कि शायद धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टीम के ऐलान करते हुए मुख्य चयनकर्ता ने बताया कि धोनी इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का कहना था कि अगर धोनी को लगता है उनको खेलना चाहिए और उनका शरीर 100 फीसदी फिट है तो फिर उन्हें जरूर खेलना चाहिए।

उन्होंने कहा था, ‘‘बड़े खिलाड़ी के मामले में खिलाड़ी को भी विश्वास में लिया जाना चाहिए और उससे बात करनी चाहिए। मुझे लगता है कि कोई फैसला आएगा। अन्यथा लोग लिखते रहेंगे कि उसे संन्यास लेना चाहिए, नहीं लेना चाहिए। क्योंकि धोनी ने कोई बयान नहीं दिया है।’’