×

जब आप सचिन को पीछे छोड़ देते हैं... विराट कोहली की तारीफ में क्या बोले सुनील गावस्कर ?

रांची वनडे में विराट ने 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके लगाते हुए 135 रन की पारी खेली, इस पारी ने लगभग स्पष्ट कर दिया है कि विराट अगला वनडे विश्व कप खेलने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहेंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 1, 2025 8:57 AM IST

Sunil Gavaskar on Virat Kohli: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में रविवार को हुए वनडे में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला.विराट कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक था, इस शतक के साथ ही कोहली किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं. कोहली की इस पारी के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उनकी जमकर तारीफ की है.

सुनील गावस्कर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, जो लोग विराट कोहली के साथ और उनके खिलाफ खेले हैं, वे सभी इस बात से सहमत हैं कि वह वनडे के सबसे महान खिलाड़ी हैं. रिकी पोंटिंग ने भी उन्हें महानतम कहा है, ऑस्ट्रेलियाई लोगों से तारीफ पाना बहुत मुश्किल है, जब आप सचिन को पीछे छोड़ देते हैं, तो आपको पता चल जाता है कि यह आदमी कहां खड़ा है.

रांची में कोहली ने खेली धमाकेदार पारी

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों में फ्लॉप रहे थे. दोनों मैचों में वह शून्य पर आउट हुए, ऐसा उनके करियर में पहली बार हुआ था. लगातार दो असफलता के बाद विराट के करियर को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं, कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें वनडे फॉर्मेट को भी अलविदा कहने की सलाह देने लगे थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने अर्धशतक लगाकर आलोचकों को शांत कर दिया था. रांची वनडे में विराट ने 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके लगाते हुए 135 रन की पारी खेली, इस पारी ने लगभग स्पष्ट कर दिया है कि विराट अगला वनडे विश्व कप खेलने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहेंगे.

TRENDING NOW

विराट कोहली ने किया साफ, एक ही फॉर्मेट में खेलेंगे

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टी-20 विश्व कप 2024 के बाद टी-20 फॉर्मेट और इस साल इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट से वापस आने की अटकलें भी लग रही थी, मगर भारतीय दिग्गज ने रांची वनडे के बाद यह साफ कर दिया कि वह सिर्फ एक ही फॉर्मेट ही खेलेंगे.