add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पहली बार मोहसिन नकवी पर लगाया ट्रॉफी चोरी का आरोप, दिया बड़ा बयान

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में खराब प्रदर्शन कर बाहर हुई पाकिस्तान 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंची थी, जहां टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 16, 2026 1:48 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. टी 20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को ढाका में खेले गए तीसरे वनडे में हार के साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से गंवा दी. बांग्लादेश से वनडे सीरीज में हार के बाद टीम एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर है.

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर भी तंज कसा है. उन्होंने मोहसिन नकवी के ट्रॉफी चुराने को लेकर भी तंज कसा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नीदरलैंड से भी हार सकती है पाकिस्तान की टीम: कामरान अकमल

पाकिस्तान में क्रिकेट से जुड़े एक टीवी शो पर कामरान अकमल ने कहा, पाकिस्तान टीम की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि नीदरलैंड भी हरा सकती है, नीदरलैंड भी सोच रही होगी कि अगर उसे पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलने का मौका मिले, तो वह हमें हरा सकता है. उन्होंने कहा कि हमारा स्तर बहुत गिर चुका है, खुदा के लिए पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोचिए, आपने अपने क्रिकेट का मजाक बना दिया है.

‘क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लाने का इरादा है?’

कामरान अकमल यहीं नहीं रुके. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लाने का इरादा है? दरअसल, एशिया कप 2025 में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी मोहसिन नकवी से लेने से इनकार कर दिया था, नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए थे, इसके बाद से नकवी पर ट्रॉफी चोरी करने का आरोप लगता रहा है, पहली बार किसी बड़े पाकिस्तानी क्रिकेटर ने नकवी पर ट्रॉफी चोरी का आरोप लगाया है.

भारतीय टीम को अब तक नहीं मिली एशिया कप ट्रॉफी

भारतीय टीम ने सितंबर 2025 में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था. इस घटना को छह महीने बीत चुके हैं, मगर अब तक भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिली है. पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी जो एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष है, उनका कहना है कि वह भारतीय टीम को अपने हाथों से ट्रॉफी देने को तैयार है, मगर भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेना चाहती है.

बांग्लादेश में पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में खराब प्रदर्शन कर बाहर हुई पाकिस्तान 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंची थी. बांग्लादेश के खिलाफ पहले और तीसरे वनडे मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा, इसके साथ ही टीम ने सीरीज को 1-2 से गंवा दिया.