×

'हमारी आंखों को बचा लिया...' मैथ्यू हेडन की बेटी ने जो रूट को क्यों कहा शुक्रिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने रूट की सेंचुरी पर बहुत बड़ा दांव खेला था. अगर वह हार जाते तो उनके लिए स्थिति बहुत असहज करने वाली हो जाती. लेकिन वह जीत गए. इस पर उनकी बेटी भी बहुत खुश है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 5, 2025 1:21 PM IST

नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने आखिर ऑस्ट्रेलिया में अपना 12 साल पुराने इंतजार को खत्म किया. ऑस्ट्रेलिया में रूट ने गुरुवार, 4 दिसंबर से पहले कोई शतक नहीं लगाया था. लेकिन ब्रिसबेन में गुलाबी गेंद से खेले जा रहे टेस्ट मैच में सेंचुरी लगाकर उन्होंने इस सूखे का अंत किया. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भले ही यह परेशानी की बात रही हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व खिलाड़ी के घर पर राहत की सांस ली गई. कंगारू टीम के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस ने रूट की सेंचुरी के बाद बहुत सुकून में हैं.

रूट ने गुरुवार को मैच के पहले दिन सेंचुरी बनाई. इससे रूट का तो इंतजार खत्म हो गया और साथ ही हेडन को एक अजीब शर्त पूरी करने से बचा लिया. पूर्व ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने मजाक में कहा था, ‘अगर रूट इस सीरीज में सेंचुरी नहीं बना पाए तो मैं मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बिना कपड़ों के घूमूंगा.’

रूट ने जैसे ही स्कॉट बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया. सोशल मीडिया पर धमाल मच गया. और इसी बीच हेडन की बेटी ने अपने इंस्टाग्राम पर मजाकिया स्टोरी लगाई. ग्रेस हेडन ने लिखा, ‘रूट, शुक्रिया. आपने हम सबकी आंखों को बचा लिया.’ यह पोस्ट फौरन वायरल हो गया. और लोगों ने इसे खूब सराहा.

इसके बाद हेडन ने भी रूट को बधाई देते हुए वीडियो जारी किया. इंग्लैंड क्रिकेट ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया.

हेडन ने कहा था, ‘ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने के लिए बधाई हो दोस्त. तुम्हें यह शतक बनाने में कुछ समय लगा, लेकिन सही मायनों में मुझसे ज्यादा इसका असर किसी और पर नहीं पड़ने वाला था.’

हेडन ने मजाक में कहा, ‘मैं चाह रहा था कि तुम्हारा शतक पूरा हो. तो बधाई हो, 10 शतक और आखिरकार एक सेंचुरी.’

TRENDING NOW

मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पारी 334 रन पर सिमट गई. रूट 138 रन बनाकर आउट हुए. आखइरी विकेट के लिए उनके और जोफ्रा आर्चर (38) के बीच 70 रनों की भागीदारी हुई.