This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
केएल राहुल के चयन पर मांजरेकर बोले- आईपीएल के आधार पर टेस्ट टीम में चयन रणजी खिलाड़ियों के लिए बुरी मिसाल
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल की भारतीय स्क्वाड में वापसी कराई है।
Written by India.com Staff
Last Published on - October 27, 2020 3:10 PM IST

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए केएल राहुल (KL Rahul) को भारतीय टेस्ट स्क्वाड में चुने जाने पर नाराजगी जाहिर की है।
बीसीसीआई ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे, टेस्ट और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। राहुल को सीमित ओवर फॉर्मेट टीम में बतौर उप-कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जगह मिली है, जबकि टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई है। जिससे मांजरेकर खुश नहीं हैं।
KL Rahul in his last 5 Test series
– v SA – Avg 7.1
– v Eng – Avg 29
– v WI at home – Avg 18
– v Aus – Avg 10.7
– v WI – Avg 25.4
I say very lucky to get a recall based on IPL & white ball performance. But now let’s just hope he makes the most of this chance. Good luck to him! https://t.co/YBVbeut5jH
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 27, 2020
मांजरेकर ने ट्वीट किया, “जब आप आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर किसी खिलाड़ी को टेस्ट टीम में चुनते हैं तो आप गलत मिसाल पेश करते हैं। खासकर जब वो खिलाड़ी पिछले कुछ टेस्ट मैचों में लगातार असफल हुआ है। वो खिलाड़ी चाहे सफल हो या फिर असफल लेकिन इस तरह का चयन रणजी खिलाड़ियों को हतोस्ताहित करता है।”
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 12 मैचों में 585 रन बनाकर राहुल इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।
KL Rahul in his last 5 Test series
– v SA – Avg 7.1
– v Eng – Avg 29
– v WI at home – Avg 18
– v Aus – Avg 10.7
– v WI – Avg 25.4
I say very lucky to get a recall based on IPL & white ball performance. But now let’s just hope he makes the most of this chance. Good luck to him! https://t.co/YBVbeut5jH
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 27, 2020
राहुल की पिछली पांच विदेशी टेस्ट सीरीज के आंकड़ें ट्वीट कर मांजरेकर ने इस खिलाड़ी को टेस्ट टीम में चुने जाने के लिए ‘खुशकिस्मत’ कहा। उन्होंने कहा, “मैं कहूंगा कि वो खुशकिस्मत है कि आईपीएल और सीमित ओवर फॉर्मेट प्रदर्शन के आधार पर उसकी वापसी हुई। लेकिन अब केवल उम्मीद कर सकते हैं कि वो इस मौके का पूरा फायदा उठाए। शुभकामनाएं।”
राहुल के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को भी आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है।
Mohd Siraj is a good selection for Tests. A lot of these wonderfully talented young fast bowlers are in the spotlight in a format that does not suit them best. Like Saini, can be a very handy Test bowler.
TRENDING NOW
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) October 27, 2020
इस युवा गेंदबाज के बारे में मांजरेकर ने लिखा, “मोहम्मद सिराज का टेस्ट के लिए अच्छा चयन है। कई शानदार प्रतिभाशाली युवा तेज गेंदबाजों तो ऐसे फॉर्मेट में तारीफें मिल रही हैं, जो उन्हें सूट नहीं करता। जैसे कि सैनी, वो टेस्ट में एक अच्छा गेंदबाज साबित हो सकता है।”
