• Home
  • News
  • Younis Khan announces retirement from International cricket

यूनिस खान ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

यूनिस खान को टेस्ट क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे करने के लिए 23 रनों की दरकार है।

Edited By : Devbrat Bajpai |Apr 08, 2017, 01:46 PM IST

Published On Apr 08, 2017, 01:46 PM IST

Last UpdatedApr 08, 2017, 01:46 PM IST

युनिस खान © Getty Images
यूनिस खान © Getty Images

पाकिस्तान के सदाबहारक्रिकेटर यूनिस खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निश्चय कर लिया है। कराची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनिस ने कहा, “मैं सिर ऊंचा करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वेस्टइंडीज सीरीज के बाद संन्यास ले रहा हूं। मुझे लगता है कि यह सही समय है क्योंकि ये निर्णय हर खिलाड़ी को अपने करियर में लेना पड़ता है।” पाकिस्तान के जियो टीवी की खबर के मुताबिक वसीम अकरम ने कहा, “यूनिस खान हमारे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। और उन्होंने हमेशा पाकिस्तान को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। यूनिस हमेशा मेहनती खिलाड़ी रहे हैं। वह बैटिंग, फील्डिंग और अन्य खिलाड़ियों की मदद के लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं। जिस तरह की छवि उनकी टीम में रही उसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे। यूनिस खान की जगह भरने में कई साल लग जाएंगे।”

यूनिस खान को टेस्ट क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे करने के लिए 23 रनों की दरकार है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं। कुछ दिन पहले जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शतक जमाया तो वह दुनिया के 11 देशों के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में 34वां शतक था। [ये भी पढ़ें: प्रिव्यू: जीत की राह में लौटने को बेताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यूनिस के अलावा मिसबाह उल हक ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वेस्टइंडीज सीरीज उनके करियर की अंतिम सीरीज होगी। यूनिस ने टेस्ट क्रिकेट में कदम साल 2001 में श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में रखा था। इस मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 107 रन बनाए। यूनिस के नाम 115 टेस्ट मैचों में 9,977 रन हैं। इसके अलावा उनके नाम 32 अर्धशतक और 34 शतक हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 53.06 का रहा है।

Editor's Pick