- Home
- News
- Your notebook celebration will not work today when virat kohli faced kesrick williams 4026247
जब कोहली से हुआ केसरिक विलियम्स का सामना, भारतीय कप्तान ने कहा- आज तुम्हारा नोटबुक सेलिब्रेशन काम नहीं आएगा
विराट कोहली और केसरिक विलियम्स पहली बार 2017 में भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर आमने सामने आए थे।
Published On May 11, 2020, 07:46 PM IST
Last UpdatedMay 11, 2020, 07:46 PM IST
पिछले साल जब वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर आई तो क्रिकेट जगत में एक नई प्रतिद्वंद्विता का जन्म हुआ- विराट कोहली vs केसरिक विलियम्स । 2019 की भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए हैदराबाद टी20 मैच के दौरान कोहली ने 50 गेंदों पर नाबाद 94 रन खेली। इस पारी के दौरान कोहली ने विलियम्स की गेंद पर छक्का लगाकर उनके ही अंदाज में नोटबुक सेलिब्रेशन किया।
उस मैच को याद करते हुए विलियम्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नेटवर्क 360 से बातचीत में कहा, “विराट कोहली पहले शख्स हैं, जिनके सामने जमैका में मैंने ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ किया था। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मेरे फैंस को ये काफी पसंद था। लेकिन कोहली ने इसे इस तरह से नहीं देखा।”
उन्होंने कहा, “मैच खत्म होने के बाद जब मैं कोहली से हाथ मिलाने गया तो उन्होंने कहा शानदार गेंदबाजी लेकिन आपका सेलिब्रेशन नहीं पसंद आया। इस तरह ये मामला वही ठंडा पड़ गया, लेकिन मुझे उनके खिलाफ खेलना अच्छा लगा।”
साल 2017 में पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलने वाले कोहली-विलियम्स जब दो साल बाद फिर एक दूसरे के सामने आए तो कोहली ने विलियम्स से उस विकेट का बदला लिया।
इस पर विलियम्स ने कहा, “जैसे ही कोहली मैदान में आए, उन्होंने मुझसे कहा कि आज की रात यहां पर तुम्हारा नोटबुक सेलिब्रेशन काम नहीं आने वाला है। ये सेलिब्रेशन साल 2017 से दोबारा वापस आ गया है। उसके बाद मेरी हर गेंद पर कोहली बच्चे की तरह कुछ ना कुछ बोल रहे थे, मैंने उनसे शांत रहने को कहा। उस मैच में कोहली ने मेरे खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की, क्योंकि वो मेरे दिमाग से खेल रहे थे। वो मेरे दिमाग में बस गए थे, इसलिए उन्होंने उस मैच में मेरी गेंदों को बहुत मारा।”
गौरतलब है कि सीरीज के दूसरे टी20 मैच में विलियम्स को भी हिसाब बराबर करने का मौका मिला और उन्होंने कोहली को 19 रन पर आउट किया। हालांकि इस बार विलियम्स ने नोटबुक सेलिब्रेशन नहीं किया।