• Home
  • News
  • Yuvraj singh among 12 players released by mumbai indians of ipl 2020

IPL T20 : मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह सहित 12 खिलाड़ियों को किया रिलीज

आईपीएल के 2020 एडिशन के लिए दिसंबर में ऑक्शन होना है

Edited By : India.com Staff |Nov 15, 2019, 06:17 PM IST

Published On Nov 15, 2019, 06:17 PM IST

Last UpdatedNov 15, 2019, 06:17 PM IST

चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए 12 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है जबकि 18 को रीटेन किया है. इनमें तीन ट्रेड-इन खिलाड़ी- ट्रेंट बोल्ट, स्टेफाने रदरफोर्ड और धवल कुलकर्णी भी शामिल हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी घरेलू सीरीज में नहीं खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल के 2020 संस्करण के लिए दिसंबर में ऑक्शन होना है और अब मुंबई के पास पांच घरेलू और दो विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है. ऑक्शन कोलकाता में होना है.

इंदौर टेस्ट: मयंक अग्रवाल ने जड़ा दोहरा शतक, दूसरे दिन भारत का स्कोर 493/6

इस साल मुंबई ने युवा लेग स्पिनर मयंक मारकंडे और बल्लेबाज सिद्धेश लाड को क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर को ट्रेड-आउट किया है. इसके अलावा मुबई ने छह इंटरनेशनल और 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी रिलीज किया है.

रिटेन किए गए खिलाड़ी :

रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, क्विंटन डी कॉक, किरोन पोलार्ड, स्टेफाने रदरफोर्ड, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैकक्लाघेन, ट्रेंट बोल्ट.

रिलीज किए गए खिलाड़ी :

इविन लुइस, एडम मिल्ने, जेसन बेहरोनडर्फ, ब्यूरेन हैंड्रिक्स, बेन कटिंग, युवराज सिंह, मयंक मारकंडे, बरिंदर सरां, रासिक सलाम, पंकज जायसवाल, सिद्धेश लाड और अल्जारी जोसफ.

Editors Pick