add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दूसरे वनडे मैच में उतरने के साथ ही युवराज सिंह ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

युवराज सिंह भारत की ओर से 300 वनडे मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Published on - June 25, 2017 9:38 PM IST

युवराज सिंह © IANS
युवराज सिंह © IANS

टीम इंडिया के युवराज सिंह जैसे ही वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय के लिए उतरे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से 300 वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैसे तो युवराज का ये 303वां वनडे है लेकिन इनमें से तीन वनडे उन्होंने एशिया एकादश की ओर से साल 2007 में खेले थे। भारत की ओर से 300 वनडे खेलने वाले युवराज पांचवें भारतीय हैं। युवराज के पहले यह कारनामा सचिन तेंदुलकर (463), राहुल द्रविड़ (340), मोहम्मद अजहरुद्दीन (334), सौरव गांगुली (308) अपने नाम कर चुके हैं। युवराज ने साल 2000 में आईसीसी नॉकआउट के दौरान टीम इंडिया के लिए केन्या के खिलाफ डेब्यू किया था। इस तरह से युवराज पिछले 17 सालों से टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।

कुल मिलाकर युवराज सिंह अबतक 303 वनडे मैचों में 36.64 की औसत से 9,859 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 52 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं वह 903 चौके और 155 छक्के अपने नाम कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे के साथ ही युवराज ने 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था। यह उनका 401वां वनडे मैच है। युवराज अबतक 40 टेस्ट, 303 वनडे और और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। युवराज दुनिया में 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में 30वें नंबर पर हैं।  [भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे, लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खिलाड़ी मैच
सचिन तेंदुलकर 463
राहुल द्रविड़ 340
मोहम्मद अजहरुद्दीन 334
सौरव गांगुली 308
युवराज सिंह 300

भारत में उनके ऊपर सचिन तेंदुलकर (664), राहुल द्रविड़ (509), एमएस धोनी (457), मोहम्मद अजहरुद्दीन (433), सौरव गांगुली (424) और अनिल कुंबले (403) हैं। युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू साल 2000 में केन्या के खिलाफ नैरोबी में किया था। दूसरे वनडे मैच की बात करें तो शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने टीम इंडिया को एक बेहतरीन शुरुआत दिलवाई है।