×

सिक्सर किंग युवराज ने पूरे किए अपने 1000 रन

युवी ने अपना 47वां मैच खेल कर अपना 1000 रन पूरा किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 25, 2016 11:53 AM IST

युवराज सिंह © Getty Images
युवराज सिंह © Getty Images

भारतीय टीम के  विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह को सिक्सर किंग के नाम से भी जाना जाता है। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। एशिया कप में कल खेले गए भारत और बांग्लादेश के मैच में युवी ने अपने 6 रन बनाते ही टी20 में एक हजार रन पूरे कर लिए। युवी ने अपना 47वां मैच खेल कर अपना 1000 रन पूरा किया। और इसी के साथ अपना 1000 रन बनाते ही युवी  एक हजारी क्लब में शामिल हो गए। भारत की तरफ से युवी चौथे बल्लेबाज हैं। इससे पहले सुरेश रैना, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक हजार रन बना चुके है। ये भी पढ़ें: सनी लियोन ने खरीदी क्रिकेट टीम

युवी ने अपने 47 मैचों में 1009 रन बनाए। टी 20 क्रिकेट में युवी ने 8 अर्द्धशतक ठोके हैं। अपने पिछले मैच में युवी सिर्फ 15 रन ही बना सके उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया। आपको बता दें कि युवी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में वापसी किया था। ये भी पढ़ें: तो इसलिए ज्यादा छक्के नहीं मारते विराट कोहली

फ़िलहाल युवी अभी तक अपने बल्ले से कोई बड़ा स्कोर करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। आपको बता दें कि भारतीय वनडे व टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक हजारी क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है। एशिया कप में धोनी के पास टी20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने का सुनहरा अवसर है।

TRENDING NOW

धोनी ने अब तक 918 रन बनाए हैं। आपको बता दें कि कल हुए मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को उसी के सरजमीं पर 45 रनों से हराया।