- क्रिकेट न्यूज़
- News
- yuvraj singh dance on kisi disco main jayen went viral on social media watch video
'किसी डिस्को में जाएं', वायरल हुआ युवराज सिंह का डांस वीडियो- आपने देखा?
युवराज सिंह का यह स्टाइलिश वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। युवी इसमें फिल्म अभिनेता गोविंदा के गीत पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.
Published On Aug 22, 2022, 07:44 AM IST
Last UpdatedAug 22, 2022, 07:44 AM IST
yuvraj singh
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का सिर्फ खेल ही नहीं स्वैग भी सबसे अलग था। क्रिकेट के मैदान पर वह अपने बल्ले से खास तौर पर फैंस का मनोरंजन करते थे। और साथ ही उनका स्टाइल भी लोगों को बहुत पसंद आता था। युवराज ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन स्वैग तो अब भी बरकरार है। और यही उनका अंदाज अब सोशल मीडिया पर नजर आता है।
इस पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह गोविंदा के गाने ‘किसी डिस्को में जाएं’, पर थिरक रहे हैं। गीत पर थिरकते हुए वह सीढ़ियां नीचे उतर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2.5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। युवराज ने इसके साथ कैप्शन दिया है- ‘वीकएंड वाइब्स।’
View this post on Instagram
40 वर्षीय युवराज सिंह हाथों में स्पीकर लेकर सीढ़ियां उतर रहे हैं और साथ में यह गीत बज रहा है। युवराज ने वाइट शर्ट और जींस के साथ सनग्लास पहने हुए हैं। इस पोस्ट को एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
हालांकि, हाल ही में युवराज ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर वापसी के संकते दिए थे। इस वीडियो में वह अपनी क्रिकेट किट पैक कर रहे हैं और ट्रेनिंग सेशन की ओर जा रहे हैं। इसमें युवराज कह रहे हैं, ‘मैंने सोचा कि थोड़ी प्रैक्टिस कर ली जाए, क्या पता कब कौन सा टूर्नमेंट आ जाए।’