×

अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को लेकर युवराज ने दिया बड़ा बयान

श्रीलंका के खिलाफ युवी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 35 रन बनाए जिसमें युवी ने सिर्फ 18 गेंदों का सामना किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 2, 2016 5:55 PM IST

युवराज सिंह © Getty Images
युवराज सिंह © Getty Images

एशिया कप में कल खेले गए श्रीलंका और भारत के बीच मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा कि मुझे लग रहा मैं अपने लय में वापस आ रहा हूं। श्रीलंका के खिलाफ युवी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 35 रन बनाए जिसमें युवी ने सिर्फ 18 गेंदों का सामना किया। युवी ने मैच में 3 चौके व 3 छक्के भी लगाए। युवी ने कल खेले गए मैच में अपने इस पारी के लिए कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मानो मेरी लय मुझे फिर से मिल गयी। अब मैं काफी सकारात्मक महसूस कर रहा हूं। मैंने अपनी पूरानी लय को फिर से हासिल कर लिया है। युवी ने कहा कि मुझे सिर्फ कुछ समय पिच पर बिताने की जरुरत थी। ये भी पढ़ें: तो ये रहे श्रीलंका पर टीम इंडिया के जीत के पांच सबसे बड़े कारण

आपको बता दें कि एशिया कप का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। जिसमें युवी ने कठिन परिस्थितियों में आकर जुझारू पारी खेली थी। लेकिन अपने बल्लेबाजी से युवी खुश नहीं थे। पाकिस्तान के खिलाफ कम रन बनाने के कारण उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। युवी को अपने कम रन बनाने का मलाल था। जिसे युवी ने कल के मैच में पूरा कर लिया।

TRENDING NOW

युवी ने कहा कि मैं सही मौके की तलाश कर रहा था मैं देख रहा था कि किस गेंदबाज को निशाना बनाना है। और मैंने बाएं हाथ के स्पिनर पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। बाएं हाथ का कोई भी बल्लेबाज बाएं हाथ के स्पिनर को अच्छी तरह से खेल सकता है और मैंने ऐसा ही किया। मैंने सकारात्मक सोच रखी और आक्रामक बल्लेबाजी की।