- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Yuvraj Singh Gifts bat to West Indies’s Darren Bravo
वेस्टइंडीज टीम से बाहर चल रहे इस बल्लेबाज को युवराज सिंह ने दिया ये गिफ्ट
युवराज सिंह चौथे वनडे में हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण नहीं खेले थे।
Published On Jul 03, 2017, 08:00 PM IST
Last UpdatedJul 03, 2017, 08:00 PM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज में ट्विस्ट तब आ गया जब चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने बड़ा उलटफेर करते हुए टीम इंडिया को 11 रन से हरा दिया। इस मैच में जेसन होल्डर ने शानदार प्रदर्शन किया और पांच विकेट ले डाले। भारतीय बल्लेबाजों में से धोनी के सिवाय अन्य कोई ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं ठहर सका। वहीं धोनी ने भी अपने अर्धशतक के लिए 108 गेंदें खर्च कर डालीं। यह उनकी सबसे धीमी वनडे पारी है। इसके अलावा वनडे क्रिकेट के इतिहास में भी यह दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है।
मैदान के बाहर भारतीय क्रिकेटर वेस्टइंडीज के बीचों, पूल्स में अपने समय गुजार रहे हैं। इसके अलावा वे कुछ वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के घरों में भी जा रहे हैं। युवराज सिंह जो चौथे वनडे में टीम इंडिया की अंतिम एकादश में शामिल नहीं किए गए वह कैरिबियाई सरजमीं पर अपनी फाउंडेशन चैरिटी यूवीकैन को प्रमोट करते नजर आए। युवराज की एक इंस्टाग्राम फोटो वायरल हो रही है जो चौथे वनडे के टेस्ट सेशन के दौरान ली गई होगी। इस फोटो में युवराज अपना यूवीकैन का बैट वेस्टइंडीज के डेरेन ब्रावो को उपहार के रूप में देते नजर आ रहे हैं। ब्रावो मौजूदा सीरीज में वेस्टइंडीज टीम के सदस्य नहीं हैं।
मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में सीरीज का आखिरी वनडे का परिणाम ये निर्धारित करेगा कि टीम इंडिया ये सीरीज जीतेगी है कि नहीं। युवराज सिंह चौथे वनडे में हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण नहीं खेले थे। इस मैच में उनकी जगह दिनेश कार्तिक खेले थे। युवराज सिंह पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। उन्होंने अपना अंतिम अर्धशतक चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में लगाया था। हालांकि, कप्तान विराट कोहली उन्हें लगातार समर्थन दे रहे हैं और वह उन्हें कुछ खराब पारियों के चलते टीम से बाहर नहीं करना चाहते। सीरीज का पांचवां वनडे किंग्सटन में 5 जुलाई को खेला जाएगा।