गौतम गंभीर की लेटेस्‍ट पिक्‍चर पर युवराज सिंह ने कर दिया ट्रोल, कहा- कम से कम इमोजी में ही...

युवराज सिंह इन दिनों युजवेंद्र चहल पर जातिगत टिप्‍पणी के मामले में चर्चा में हैं.

Edited By : India.com Staff |Jun 07, 2020, 09:22 AM IST

Published On Jun 07, 2020, 09:22 AM IST

Last UpdatedJun 07, 2020, 09:22 AM IST

क्रिकेटर से राजनेता बने पूर्व सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर को अपने नाम के मुताबिक हमेशा ही गंभीर लुक में नजर आते हैं. उनके चेहरे पर हंसी बेहद कम ही देखने को मिलती है. गंभीर का लुक भले ही गुस्‍से से भरा दिखता हो लेकिन अंदर से वो अब भी कूल ब्‍वाय ही हैं. गौतम गंभीर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्‍वीर साझा की जिसे लेकर टीम में उनके साथी रहे युवराज सिंह ने उन्‍हें ट्रोल कर दिया.

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

View this post on Instagram

 

After seeing myself edging an outswinging ball straight to the slip! 🤦‍♂️😂

A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55) on Jun 6, 2020 at 4:05am PDT

गौतम गंभीर ने नए लुक और कूल अंदाज वाली फोटो के साथ कैप्‍शन में लिखा, “खुद की तस्‍वीर को देखकर ऐसा लगा रहा है कि आउटस्विंग गेंद मेरे बल्‍ले का एज लगने के बाद स्लिप में कैच के लिए चली गई हो.” युवराज सिंह ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “चलो अच्‍छा है कि कम से कम तुम्‍हारी इमोजी ने तो स्‍माइल किया.”

Gautam Yuvraj @ Screenshot
Gautam Yuvraj @ Screenshot

एक दिन पहले ही युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल को लेकर की गई जातिगत टिप्‍पणी पर माफी मांगी थी. रोहित शर्मा के साथ इंस्‍टग्राम चैट के दौरान दिए गए विवादित बयान के बाद ट्विटर पर ‘युवराज सिंह माफी मांगो’ ट्रेंड करने लगा था.

 

Editor's Pick