×

मूझे उम्मीद है कि मैं अगले मैच में ज्यादा रन बनाऊंगा: युवराज सिंह

भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों की एक ना चली और उन्होंने भारतीय टीम के आगे जल्दी घुटने टेक दिए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 28, 2016 1:13 PM IST

युवराज सिंह और विराट कोहली © Getty Images
युवराज सिंह और विराट कोहली © Getty Images

भारतीय टीम ने अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाते हुए एशिया कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी मात दी। इससे पहले टीम इंडिया ने एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को 45 रनों उसी के धरती पर शिकस्त दिया था। एशिया कप टी20 का पहला मैच खेल रहे पाकिस्तानी टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और केवल 84 रन का लक्ष्य ही दे सकी। भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों की एक ना चली और उन्होंने भारतीय टीम के आगे जल्दी घुटने टेक दिए। जवाब में उतरे भारतीय टीम की हालात भी थोड़ी नाजुक दिखी लेकिन विराट कोहली और युवराज सिंह ने संभलकर खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई। ये भी पढ़ें: टीम इंडिया विश्व कप की प्रबल दावेदार: स्टीव वॉ

इन दोनों बल्लेबाजों ने 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की इनके योगदान के बदौलत ही टीम इंडिया ने 15.3 ओवर में जीत हासिल कर सकी। कोहली ने 49 रन बनाए वहीं युवराज ने नाबाद 14 रन बनाए। कोहली अपने अर्द्धशतक चुक गए वो अंपायर के गलत निर्णय के शिकार हुए। ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों के कुछ शानदार पल

मैच के बाद युवराज ने कहा कि इस विकेट पर खेलना आसान नहीं था और पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया जिसके कारण स्थिति थोड़ी कठिन हो गयी थी। युवराज ने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने संभलकर अच्छी पारी खेली और टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए।

TRENDING NOW

युवराज ने कहा कि मुझे इस बात से खुशी है कि मैंने विकेट पर ज्यादा समय बिताया और टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहा। मुझे उम्मीद है कि मैं अगले मैच में बड़े हिट लगाने में कामयाब हो पाऊंगा और अपने बल्ले से ज्यादा रन बना सकूंगा।