• Home
  • News
  • Yuvraj Singh: I had an idea that I would not be picked in the first round

इस बात का अंदेशा था कि पहले राउंड में मुझे कोई नहीं खरीदेगा: युवराज सिंह

युवराज सिंह को एक करोड़ रुपये के बेस प्राइज में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 20, 2018, 03:24 PM IST

Published On Dec 20, 2018, 03:24 PM IST

Last UpdatedDec 20, 2018, 03:24 PM IST

Yuvraj Singh INS

Yuvraj Singh (File Photo) @ INS

आईपीएल 2019 की नीलामी के दौरान शुरुआती दौर मेें युवराज सिंह को खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी नहीं दिखाई। नहीं बिकने वाले खिलाड़ियों का नाम नीलामी प्रक्रिया के दौरान जब एक बार फिर लिया गया तो मुंबई इंडियंस ने उन्‍हें बेस प्राइज एक करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

साल 2015 की नीलामी के दौरान युवराज सिंह को दिल्‍ली की फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। पिछले साल किंग्‍स इलेवन पंजाब ने युवराज पर दो करोड़ रुपये का दांव खेला। इस साल युवराज को आईपीएल नीलामी से महज एक करोड़ रुपये मिले।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- टेस्ट रैंकिंग में कोहली की बादशाहत कायम, पंत टॉप 50 में शामिल

मुंबई मीरर से बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने कहा, “मुझे इस बात का अंदेशा था कि नीलामी के पहले दौर के दौरान मुझे कोई नहीं खरीदेगा। इसका कारण बेहद साफ है। जब आप एक आईपीएल टीम बना रहे होते हो तो आपकी कोशिश होती है कि टीम में युवाओं को जगह दी जाए। ऐसा समझा जा रहा है कि मैं अपने करियर के अंतिम स्‍टेज पर हूं। मैं उम्‍मीद कर रहा था कि दूसरे राउंड के दौरान मुझे खरीदार मिल ही जाएगा।”

पढ़ें:- मौके को खुद पर हावी न होने दो, भले ही विश्‍व कप फाइनल मैच क्‍यों न हो: गंभीर

युवराज सिंह ने कहा, “मुझे ऐसा अहसास हो रहा था कि मैं शायद इस सीजन में मुंबई की तरफ से ही खेलूंगा। सच बताऊं तो मैं आईपीएल में इस सीजन में खेलने के लिए मौके का इंतजार कर रहा था। मैं खुश हूं कि मुझे ये मौका मिल गया है। आकाश (अंबानी) ने मेरे बारे में कुछ अच्‍छी बाते कही हैं। उन्‍होंने मुझपर विश्‍वास जताया है, जिससे मैं काफी खुश हूं।”

युवराज सिंह ने कहा, “मुंबई की टीम में मेरे साथ कोच जहीर खान, सचिन तेंदुलकर (मेंटर) और कप्‍तान रोहित शर्मा होंगे। मैं उनके साथ काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। दोबारा उनके साथ खेलने के मौके का मैं इंतजार कर रहा हूं। जब आपको समर्थन मिलता है तो आपके अंदर अच्‍छा प्रदर्शन करने का उत्‍साह भी आता है।”

Editor's Pick