IPL की इस टीम में युवराज को मिल सकता है बड़ा रोल, दादा को भी मिलेगी अहम जिम्मेदारी

आईपीएल 2027 को लेकर बड़ी आपडेट सामने आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को अहम जिम्मेदारी दे सकती है.

Edited By : Saurav Kumar |Jun 19, 2026, 05:08 PM IST

Published On Jun 19, 2026, 05:08 PM IST

Last UpdatedJun 19, 2026, 05:08 PM IST

Yuvraj Singh on DC Team: आईपीएल 2026 को खत्म हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं और अभी से इस ग्रैंड लीग के अगले सीजन को लेकर बड़े-बड़े अपडेट सामने आने लगे हैं. जी हां, बीते दिन आईपीएल 2027 की तारीख को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई थी. अब युवराज सिंह को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार भारत के इस स्टार ऑलराउंडर को दिल्ली कैपिटल्स अपने कोचिंग टीम में शामिल कर सकती है. रिपोर्ट के अनुसार युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच बनाए जा सकते हैं.

युवी की दिल्ली टीम में होगी एंट्री

भारत के इस दिग्गज को अगर दिल्ली कैपिटल्स का बल्लेबाजी कोच बनाया जाता है तो यह टीम के लिए बहुत अच्छी खबर बन सकती है. दिल्ली की टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में कुछ खास नहीं रहा था. युवराज अगर टीम के साथ जुड़ते हैं तो टीम के बल्लेबाजी क्रम में नई जान फूंक सकते हैं और टीम को एक तूफानी बल्लेबाजी आक्रमण बना सकते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

युवराज सिंह ने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल, तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह को ट्रेनिंग दे रखी है. ये सभी खिलाड़ी पूरे दुनिया में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवा चुके हैं. दिल्ली को अगर इस ऑलराउंडर का साथ मिला तो दिल्ली फ्रेंचाइजी से भी कई और सितारे निकलते हुए नजर आ सकते हैं.

दादा को भी मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

युवराज सिंह के अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी सामने आ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार सौरव गांगुली एक बार फिर दिल्ली केपिटल्स के साथ जुड़ सकते हैं वह दिल्ली के कोचिंग टीम के मुखिया के तौर पर काम करते हुए नजर आ सकते हैं. जी हां, दादा को दिल्ली की फ्रेंचाइजी नया मेंटोर बना सकती है. दादा और युवी की जोड़ी अगर चल गई तो दिल्ली की टीम अपना पहला आईपीएल खिताब जीतते हुए भी नजर आ सकती है.

Editor's Pick