This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
अबू धाबी T10 लीग के बाद अब इस टूर्नामेंट में जौहर दिखाएंगे 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह
युवी ने हाल में अबू धाबी T10 लीग में मराठा अरेबियंस की ओर से खेला था जहां उनकी टीम चैंपियन बनी थी
Written by Kamlesh Rai
Last Published on - November 30, 2019 1:42 PM IST

टी-20 की अपार सफलता के बाद अब T10 लीग की भी शुरुआत हो चुकी है. हाल में अबु धाबी T10 लीग (Abu Dhabi T10) का सफल आयोजन हुआ जहां दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.
एडिलेड में तिहरा शतक जड़ ब्रैडमेन से आगे निकले डेविड वार्नर
इस लीग में टीम इंडिया (Team India) के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी शिरकत की थी जहां उनकी टीम मराठा अरेबियंस (Maratha Arabians) चैंपियन बनी थी. अबु धाबी टी-10 लीग के बाद अब एक और टी-10 लीग जल्द ही शुरू हो सकता है.
दरअसल, कतर क्रिकेट एसोसिएशन (QCA) भी एक टी-10 लीग (Qatar T10 League) आयोजित करने पर विचार कर रहा है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस लीग का पहला सीजन 7 दिसंबर से शुरू हो सकता है.
युवराज सिंह सहित कई स्टार खिलाड़ी ले सकते हैं हिस्सा
कतर T10 लीग (Qatar T10 League) में विश्व के कई स्टार खिलाड़ी खेल सकते हैं जिसमें इस वर्ष की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारतीय सुपरस्टार युवराज सिहं, पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez), कामरान अकमल (Kamran Akmal) और श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) सहित कई अन्य खिलाड़ी शामिल हैं.
70 खिलाड़ी होंगे शामिल
अगले कुछ दिनों में खिलाड़ियों का ड्राफ्ट तय हो सकता है. इसमें कुल 70 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें 17 कतर के जबकि 24 खिलाड़ी एसोसिएट देश के होंगे.
कुल 6 टीमें होंगी
कतर T10 लीग में पर्ल ग्लेडिएटर्स, फ्लाइंग ओरिक्स, डेजर्ट राइडर्स, स्विफ्ट गैलोपर्स, फाल्कन हंटर्स और हीट स्टोर्मर्स कुल 6 टीमें शिरकत करेंगी. लीग स्टेज में सभी टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. अब तक जो कार्यक्रम तय हुआ है उसके अनुसार फाइनल मुकाबला 16 दिसंबर को खेला जाएगा. तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ मैच भी इसी दिन होगा.
सबसे तेज 7,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ; डॉन ब्रैडमेन से आगे निकले
कतर क्रिकेट एसोसिएशन फैंस मनोरंजन के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी का भी आयोजन करेगा. ऐसे में 10 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में फैंस जमकर लुत्फ उठा सकते हैं.
