This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
युवराज सिंह ने जताई कोच बनने की इच्छा, बोले-लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट के लिए कर सकता हूं ये काम
युवराज ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं और साथ ही उम्मीद जताई कि वह जल्द ही पिता बनेंगे
Written by India.com Staff
Last Published on - May 17, 2020 8:48 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कोच बनने की इच्छा जाहिर की है. युवी का कहना है कि वह खिलाड़ियों की मानसिकता पर काम कर सकते हैं, खासकर सीमित ओवरों में जिसमें उन्हें दशकों से महारत हासिल है. युवराज ने इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, ‘मैं कोचिंग के साथ शुरू कर सकता हूं. मैं कमेंट्री से ज्यादा कोचिंग में इच्छुक हूं.’
‘खिलाड़ियों को बांट सकता हूं अपना अनुभव’
भारत की दो विश्व कप जीतों का अहम हिस्सा रहे युवराज ने कहा, ‘मैं सीमित ओवरों के बारे में ज्यादा जानता हूं और इसलिए मैं खिलाड़ियों से अपना अनुभव बांट सकता हूं कि वो नंबर-4, 5, 6 पर किस मानसिकता के साथ जा सकते हैं.’
पिछले साल अपने शानदार करियर को अलविदा कहने वाले युवराज ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि भारतीय टीम को मनोवैज्ञनिक की जरूरत है.
युवराज ने कहा, ‘मैं शायद मेंटर के तौर पर शुरुआत कर सकता हूं और अगर यह अच्छा रहा थो फुल टाइम कोचिंग.’ इस समय कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पीटरसन ने युवराज से कमेंट्री में आने को कहा था.
‘मैं नहीं जानता कि मैं एक कमेंटेटर के तौर पर कैसा करूंगा’
बाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘मैंने सोचा है कि मैं एक साल का ब्रेक लूंगा. कुछ टूर्नामेंट खेलूंगा जो अच्छे होंगे. मैं आप लोगों के साथ आऊंगा और कमेंट्री सीखूंगा. मैं नहीं जानता कि मैं एक कमेंटेटर के तौर पर कैसा करूंगा. मैं आप लोगों से सीखूंगा.’
युवराज ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं और साथ ही उम्मीद जताई कि वह जल्द ही पिता बनेंगे.
उन्होंने कहा, ‘मैं अभी इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं. मैं काफी समय पार्क में बिता रहा हूं. उम्मीद है जल्दी पिता बनूं और फिर कोचिंग, कमेंट्री में आऊं.’
