add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के 48वें जन्मदिन पर पूर्व दिग्गजों ने भेजी शुभकामनाएं; युवराज ने पोस्ट किया भावुक वीडियो

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज यानि 24 अप्रैल 2021 को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 24, 2021 12:35 PM IST

भारतीय क्रिकेट इतिहास सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले तेंदुलकर के जन्मदिन के मौके पर कई पूर्व दिग्गजों और साथी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी।

अपने सीनियर खिलाड़ी के जन्मदिन के मौके पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सचिन के साथ बिताए करियर के हर खास पल को याद किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

युवराज के अलावा सुरेश रैना, क्रिस गेल, एस बद्रीनाथ, राहुल चाहर और बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने तेंदुलकर को 48वें जन्मदिन की बधाई दी।

]

तेंदुलकर को क्रिकेट जगत को अलविदा कहे 11 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम है। इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच में कुल 15,921 रन बनाए हैं जो कि किसी भी बल्लेबाज द्वारा अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए टेस्ट फॉर्मेट में बनाए सर्वाधिक रन हैं।

वनडे में तेंदुलकर ने भारत के लिए खेलते हुए 463 मैचों में 18, 426 रन जोड़े हैं। टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाकर सचिन 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले दुनिया के एकलौते क्रिकेटर हैं।