add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जब आप बल्ले को ही...अभिषेक की कमबैक इनिंग से मेंटर युवराज सिंह गदगद, तारीफ में क्या कहा ?

संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक ने पहले कुछ गेंदें सेट होने के लिए लीं, लेकिन एक बार नजरे जमने के बाद फिर अपने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 27, 2026 2:26 PM IST

भारतीय ने टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रन से जीत हासिल की. इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ाया है. इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया, पूर्व ऑलराउंडर और अभिषेक के मेंटर माने जाने वाले युवराज सिंह ने उनकी पारी की तारीफ की है.

युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,सबसे अच्छी बातचीत तब होती है जब आप बल्ले को ही सारी बातें करने देते हैं, अच्छी पारी, सर अभिषेक, कोशिश करते रहो.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फॉर्म में लौटे अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले तक पूरे विश्व कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में लगातार शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मैच में 15 रन बना सके थे। उनकी खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी थी, अभिषेक की खराब फॉर्म की वजह से भारतीय टीम को हर मैच में खराब शुरुआत मिल रही थी, मगर जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने शुरुआत में संभलकर खेला और 30 बॉल में 55 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए.

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से मिली राहत

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किए जाने की चर्चा भी चल रही थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा करते हुए मौका दिया, अभिषेक ने इस बार निराश नहीं किया. संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक ने पहले कुछ गेंदें सेट होने के लिए लीं, लेकिन एक बार नजरे जमने के बाद फिर अपने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की. जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक की फॉर्म में वापसी से भारतीय टीम मैनेजमेंट ने निश्चित रूप से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सुपर-8 के आखिरी मुकाबले से पहले राहत की सांस ली है. भारत और वेस्टइंडीज की टीम रविवार एक मार्च को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में आमने-सामने होगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/