युवी का शिवम दुबे को लेकर बड़ा बयान, "टीम इंडिया में करना होगा खुद को साबित, तभी..."

अंतरराष्‍टीय क्रिकेट से संन्‍यास के बाद युवराज सिंह इन दिनों विभिन्‍न देशों की टी20 लीग में हाथ आजमा रहे हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 07, 2019, 05:30 PM IST

Published On Nov 07, 2019, 05:30 PM IST

Last UpdatedNov 07, 2019, 05:30 PM IST

Shivam Dube BCCI © Twitter

Shivam Dube BCCI © Twitter

दिल्‍ली टी20 (Delhi T20I) से टीम इंडिया (Team India) में डेब्‍यू करने वाले युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) भले ही अपने करियर के पहले मैच में फ्लॉप रहे हों, लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण उनकी तुलना दिग्‍गज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) से की जाने लगी है। युवराज ने फैन्‍स द्वारा शिवम दुबे से उनकी तुलना करने को गलत करार दिया।

मोमिनुल हकयुवराज सिंह ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “पहले शिवम दुबे को अपना करियर शुरू करने दिया जाए। टीम इंडिया में समय बिताने के बाद जब वो किसी स्‍तर पर पहुंच जाए तभी उसकी तुलना किसी अन्‍य खिलाड़ी से की जानी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि दुबे की इस वक्‍त मेरे खेल से तुलना करना उचित होगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाली दूसरी भारतीय बनी स्मृति मंधाना

युवराज सिंह ने कहा, “शिवम दुबे को अपना नाम बनाने दिया जाना चाहिए। उसके पास अच्‍छा प्रदर्शन करने के गुण हैं।”

शिवम दुबे (Shivam Dube) की खेलने की शैली को युवराज सिंह (Yuvraj Singh) से काफी हदतक मिलता जुलता माना जा रहा है। वो रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में मुंबई के लिए एक ओवर में पांच छक्‍के लगाने के बाद से चर्चा में आए थे। माना जाता है कि वो किसी भी पिच पर लंबा छक्‍का लगाकर गेंद को स्‍टेडियम से बाहर पहुंचाने की क्षमता रखते हैं।

पढ़ें:- कप्तान बनने के लिए कभी तैयार नहीं था : मोमिनुल हक

शिवम दुबे ने हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में कहा था, “मैं घरेलू क्रिकेट की तरह भारत के लिए खेलने के दौरान अपने अच्‍छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहता हूं। अब मैं अपने देश का प्रतिनिधित्‍व कर रहा हूं। ये मेरे लिए गर्व की बात है। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में काफी लोगों की निगाहें अब मुझ पर होंगी।”

Editor's Pick