युवराज सिंह अब फिल्‍मों में आजमाने जा रहे हैं किस्‍मत, वेब सीरीज में पत्‍नी- भाई भी आएंगे नजर

युवराज सिंह की मां ने इस वेब सीरीज के बारे में विस्‍तार में जानकारी दी.

Edited By : India.com Staff |Feb 19, 2020, 09:43 AM IST

Published On Feb 19, 2020, 09:43 AM IST

Last UpdatedFeb 19, 2020, 09:43 AM IST

साल 2011 में भारत को विश्‍व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह जल्‍द ही फिल्‍मों की दुनिया में डेब्‍यू करने जा रहे हैं. खबर है कि युवराज सिंह एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं. इस वेब सरीज में युवराज के भाई जोरावर सिंह मुख्‍य भूमिका में होंगे. इसके अलावा युवराज सिंह की पत्‍नी हेजल कीच भी इस सीरीज में नजर आने वाली हैं.

पढ़ें:- यशस्‍वी जायसवाल: सचिन- द्रविड़ की सलाह पर मुश्किल वक्‍त पर नहीं दिया स्‍लेजिंग का जवाब…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के खबर के मुताबिक असम का ड्रीम हाउस प्रोडक्‍शन इस वेब सीरीज को बनाने जा रहा है. युवराज सिंह की मां शबनम सिंह भी इस प्रोजेक्‍ट से जुड़ी हुई है.

पढ़ें:- टेस्‍ट सीरीज से पहले ट्रेंट बोल्‍ट ने भरी हूंकार, ‘विराट को आउट करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता’

शबनम सिंह ने इस प्रोजेक्‍ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “दुनिया अब असली युवराज सिंह और जोरावर सिंह को देख पाएगी. मुख्‍य किरदार में मेरा छोटा बेटा जोरावर सिंह होगा. एक मां के तौर पर दोनों बेटें और बहू को एक साथ पर्दे पर देखना मेरे लिए गर्व की बात है.”

प्रोडक्‍शन हाउस ने टी-सीरीज स्‍टेज वर्क अकादमी को भी इस प्रोजेक्‍ट के साथ जोड़ा है. जो गुवाहाटी में प्रतिभा को निखारने का काम करता है. इस प्रोजेक्‍ट से नार्थ-ईस्‍ट में युवा बच्‍चों को एक्टिन करने का मौका मिलेगा.

Editor's Pick