add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कैंसर पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए युवराज ने शुरू किया “टूगेदर वी कैन” कार्यक्रम

इस नई शुरुआत के माध्यम से जमा हुए पैसे का उपयोग कैंसर से प्रभावित 100 बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने में किया जाएगा

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 5, 2016 12:43 PM IST

युवराज सिंह  © Getty Images
युवराज सिंह © Getty Images

भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने कैंसर की घातक बीमारी से लड़ने के लिए गुरुवार को ‘टूगेदर वी कैन’ कार्यक्रम की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुए ट्वंटी 20 सीरीज से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले सिक्सर किंग युवराज सिंह ने कैंसर की घातक बीमारी से लड़ने के लिए गुरुवार को ‘टूगेदर वी कैन’ कार्यक्रम की शुरुआत की। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर इस बीमारी से लड़ने और जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से युवराज ने डिजार्यडविंग्स डॉट काम पर लोगों की सहभागिता से टूगेदर वी कैन कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की है। ये भी पढ़ें: बीसीसीआई लोढ़ा समिति की रिपोर्ट लागु करे: सुप्रीम कोर्ट

इस नई शुरुआत के माध्यम से जमा हुए पैसे का उपयोग कैंसर से प्रभावित 100 बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने में किया जाएगा। कैंसर की जंग जीत चुके युवराज ने लोगों से अपील करते हुए कहा ‘कैंसर से पीड़ित बच्चों की मदद करने में मुझे गर्व महसूस होगा। मैं सभी लोगों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील करता हूं।’ ये भी पढ़ें: सचिन और गांगुली से अपनी तुलना पर ये क्या कह गए रोहित

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

युवराज के साथ इस अभियान में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी जुड़े हैं। आपको बता दें युवराज सिंह भी कैंसर से पीड़ित थे और वे इस खतरनाक बीमारी से जीतकर क्रिकेट में वापसी की।

इस बीमारी के दौरान युवराज ने सोच लिया था कि वो इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। आपको बता दें ग्लेन मैकग्रा की पत्नी भी कैंसर से पीड़ित थी जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गयी। मैकग्रा की संस्था भी कैंसर पीड़ित लोगों की सहायता करती है। कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अन्य क्रिकेटर भी इस मुहीम में जुड़े हुए हैं।