‘फैन्‍स सिर्फ छह छक्‍कों का ही जिक्र करते हैं लेकिन…’ युवराज सिंह का स्‍टुअर्ट ब्रॉड के नाम इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट

स्‍टुअर्ट ब्रॉड टेस्‍ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के सातवें गेंदबाज बन गए हैं.

Edited By : India.com Staff |Jul 29, 2020, 04:14 PM IST

Published On Jul 29, 2020, 04:14 PM IST

Last UpdatedJul 29, 2020, 04:14 PM IST

इंग्‍लैंड टेस्‍ट क्रिकेट के स्‍टार गेंदबाज स्‍टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ (England vs West Indies) मैनचेस्‍टर टेस्‍ट (Manchester Test) में खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 500 विकेट पूरे किए. वो ऐसा करने वाले इंग्‍लैंड के दूसरे और दुनिया के सातवें गेंदबाज बन गए हैं. टी20 विश्‍व कप 2007 में ब्रॉड के ओवर में छह छक्‍के लगाने वाले युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपने अंदाज में उन्‍हें बधाई थी.

युवी ने कहा, “मुझे पता है कि जब भी मैं स्‍टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के बारे में कुछ भी लिखने की सोचता हूं तो लोग मेरे द्वारा ब्रॉड के खिलाफ लगाए गए छह छक्‍कों को याद करते हैं. आज मैं अपने फैन्‍स से यह अनुरोध करूंगा कि वो इस बात का जिक्र किए बिना ही ब्रॉड को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दें.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने आगे कहा, “टेस्‍ट क्रिकेट में 500 विकेट लेना कोई मजाक नहीं है. ऐसा करने के लिए सालों की मेहनत और दृड़ विश्‍वास चाहिए होता है. आपको कैसे अपने हर बुरे दौर के बाद उससे निकलते हुए एक विजेता की तरह बाहर आना है ये ब्रॉड जानते हैं. ब्रॉड मेरे दोस्‍त तुम एक दिग्‍गज खिलाड़ी हो.”

Editor's Pick