यो-यो टेस्ट में फेल हो जाते तो युवराज को खेलने मिलता विदाई मैच !

बीसीसीआई की तरफ से ‘यो यो’ टेस्ट में फेल होने पर युवराज को विदाई मैच दिए जाने की बात कही गई थी।

Edited By : Press Trust of India |Jun 10, 2019, 05:00 PM IST

Published On Jun 10, 2019, 05:00 PM IST

Last UpdatedJun 10, 2019, 05:00 PM IST

Yuvraj Singh @IANS

Yuvraj Singh @IANS

आईसीसी विश्व कप 2011 की विश्व विजेता टीम के स्टार युवराज सिंह ने खुलासा किया है कि बीसीसीआई की तरफ से ‘यो यो’ टेस्ट में फेल होने पर उन्हें विदाई मैच दिए जाने की बात कही गई थी। युवराज हालांकि ‘यो यो’ टेस्ट में सफल रहे और उन्हें विदाई मैच खेलने का मौका कभी नहीं मिला।

लगभग 17 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद संन्यास की घोषणा करने वाले 37 साल के युवराज ने भारत की ओर से पिछला मैच जून 2017 में खेला था। युवराज ने संन्यास की घोषणा के लिए बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे बोला गया था कि अगर आपसे ‘यो यो’ टेस्ट पास नहीं होता तो आप विदाई मैच खेल सकते हो।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:-2011 विश्व कप के नायक युवराज सिंह ने किया संन्यास का ऐलान

युवराज के समकक्ष वीरेंद्र सहवाग ने विदाई मैच नहीं खेलने का दर्द बयां किया लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह ऐसा मैच नहीं चाहते थे। यहां तक कि वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी विदाई मैच खेलने का मौका नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बीसीसीआई में किसी से नहीं कहा कि मुझे अंतिम मैच खेलना है। अगर मैं अच्छा था, मेरे अंदर क्षमता थी तो मैं मैदान से संन्यास लेता। और मुझे इस तरह का क्रिकेट खेलना पसंद नहीं है कि मुझे एक मैच चाहिए।’’

पढ़ें:-VIDEO: जब युवराज के छक्कों के आगे इयान हार्वे हुए बेहाल

युवराज ने कहा, ‘‘तो मैंने उस समय बोला कि मुझे विदाई मैच नहीं चाहिए, यो यो टेस्ट पास नहीं होगा तो मैं चुप चाप घर चला जाऊंगा। यो यो टेस्ट मैंने पास किया और इसके बाद चीजें मेरे हाथ में नहीं थी।’’

‘यो यो’ टेस्ट में 20 मीटर की दूरी पर दो कोन रखे जाते हैं और बीप की आवाज के साथ खिलाड़ी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचना होता है। इससे खिलाड़ी की फिटनेस और मजबूती का आकलन होता है।

भारत टीम में जगह बनाने के लिए अब इस टेस्ट को पास करना जरूरी है और जब युवराज से इस विषय पर उनके विचार मांगे गए तो उन्होंने कहा कि इस बारे में बात करने के लिए भविष्य में काफी समय है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि इस बारे में बात करने के लिए मेरे पास अब काफी समय होगा, मुझे काफी कुछ कहना है। मैं अभी कुछ नहीं कर रहा क्योंकि भारत विश्व कप खेल रहा है और मैं खिलाड़ियों को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं चाहता।’’

Editor's Pick